ग्वालियर में अनूठी पहल, दान में मिलीं 10 हजार से ज्यादा वस्तुएं

ग्वालियर.

दीपावली पर घरों से निकलने वाली अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में जाने से बचाने के लिए नगर निगम के स्वच्छ दिवाली एक रुपये वाली अभियान में शहरवासियों की अच्छी भागीदारी हो रही है।

21 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान में 11 दिन के भीतर नागरिकों ने 10 हजार 829 वस्तुएं दान की हैं। इनमें कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, बैग और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं।

1 व्यक्ति अधिकतम 5 वस्तुएं ले सकेगा
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत घरों से एकत्रित सामग्री को फूलबाग स्थित थ्री आर सेंटर में छंटाई और जरूरी मरम्मत के बाद दोबारा उपयोग योग्य बनाया जाएगा। तीन नवंबर से यह वस्तुएं जरूरतमंदों को मात्र एक रुपये प्रति वस्तु की दर से उपलब्ध कराई जाएंगी। एक व्यक्ति अधिकतम पांच वस्तुएं ले सकेगा।

More From Author

डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण, संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान

बजरंग भक्त मंडल ने की 625 किलो हरे चारे की सेवा, जयारोग्य अस्पताल परिसर में किया भोजन वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.