यूपी में त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, अलीगढ़-जयपुर-नोएडा समेत इन रूटों पर बढ़ेंगी बसें

मथुरा
 दीपावली और छठ पूजा के पर्व पर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर मुहैया कराने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। निगम द्वारा पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव और छठ पूजा के मद्देनजर छह नवंबर से 17 नवंबर तक विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगातार बसों का संचालन किया जाएगा।
त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम पूरी तरह मुस्तैद है। छह नवंबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

अलीगढ़, जयपुर, नोएडा मार्ग पर किया जाएगा अतिरिक्त बसों का संचालन
इस पूरी अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जाएगी। जिस भी मार्ग पर यात्रियों का दबाव अधिक होगा और बसों की आवश्यकता महसूस होगी, वहां तुरंत अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इससे त्योहार पर घर लौटने वाले किसी भी यात्री को परिवहन के अभाव में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अलीगढ़, जयपुर, नोएडा, बरेली मार्ग पर लगातार बस चलाई जाएंगी।

त्योहारी सीजन में सुचारू बस संचालन सुनिश्चित करने के लिए डिपो स्तर पर अधिकारियों और चालकों-परिचालकों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दें और फेरे बढ़ाकर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

सफर सुगम और आरामदायक होने की उम्मीद
परिवहन निगम के इस कदम से त्योहार पर घर जाने वालों का सफर सुगम और आरामदायक होने की उम्मीद है। चालक-परिचालक, कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिए जाएंगे। बसों में कमियों को भी दूर किया जा रहा है।

कार्यवाहक एआरएम विवेक अहिरवार ने बताया कि दीपावली पर लगातार बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

 

More From Author

अर्नब के बाद अब ‘मुरासु’ की दस्तक, MP-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

ड्रोन, AI और साइबर हमलों से निपटने की तैयारी, वायुसेना प्रमुख ने तय किए 4 बड़े लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.