राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा घर पर बनाने की आसान रेसिपी, लहसुन के तड़के से बढ़ जाएगा स्वाद

कढ़ी भारतीय घरों में बनने वाली पसंदीदा डिश में से एक है. कभी इसे चावल के साथ खाया जाता है तो कभी गरमागरम रोटी के साथ. हर राज्य में कढ़ी बनाने का तरीका और इसका स्वाद थोड़ा अलग है. कहीं कढ़ी में प्याज के पकौड़े डाले जाते हैं तो कहीं इसे बिना पकौड़ों के ही बनाया जाता है. आज हम आपको राजस्थान की  कढ़ी पकौड़ा बनाना बताएंगे जो अपने खास स्वाद और मसालों की खुशबू के लिए जानी जाती है.

इसमें खट्टे दही और बेसन से तैयार कढ़ी को साबुत मसालों के साथ पकाया जाता है. फिर इसमें छोटे-छोटे बेसन के पकौड़े डाले जाते हैं. सबसे आखिर में लहसुन, सूखी लाल मिर्च और देसी घी का तड़का इसके स्वाद को और खास बना देता है. तो अगर आप भी रोज की सब्जी और दाल से हटकर कुछ चटपटा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो घर पर राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
कढ़ी बनाने के लिए

1 कप बेसन

1 कप खट्टा दही

2 कप पानी

आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

आधा छोटा चम्मच हींग

स्वादानुसार नमक

2 छोटे चम्मच देसी घी

आधा छोटा चम्मच राई

आधा छोटा चम्मच जीरा

2 तेजपत्ते

4 लौंग

2 छोटी इलायची

1 इंच दालचीनी

4-6 साबुत काली मिर्च

1 इंच अदरक के पतले टुकड़े

2 हरी मिर्च कटी हुई

कुछ करी पत्ते

पकौड़े बनाने के लिए

2 बड़े चम्मच बेसन

आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी

एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन

एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच घी

स्वादानुसार नमक

जरूरत के अनुसार पानी

पकौड़े तलने के लिए तेल

आखिरी तड़के के लिए:

1 बड़ा चम्मच देसी घी

5-6 लहसुन की कलियां

आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

2-3 साबुत सूखी लाल मिर्च

राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा बनाएंगे कैसे?

  • राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन छान लें. अब इसमें खट्टा दही डालकर अच्छी तरह फेंटें. ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें. इसके बाद दो कप पानी डालें और फिर से मिलाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
  • अब गैस पर एक गहरी कड़ाही रखें और उसमें देसी घी गर्म करें. घी गर्म होने पर राई और जीरा डालें. जब ये चटकने लगें, तो तेजपत्ता, लौंग, छोटी इलायची, दालचीनी और साबुत काली मिर्च डाल दें. कुछ सेकंड भूनने के बाद अदरक और हरी मिर्च डालें. अगर आप करी पत्ते इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें भी इसी समय डाल दें. सभी चीजों को लगभग एक मिनट तक भूनें.
  • अब तैयार बेसन और दही का घोल कड़ाही में धीरे-धीरे डालें. इस दौरान इसे लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें. इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं और मध्यम आंच पर पकने दें. जब कढ़ी में उबाल आ जाए तो गैस धीमी कर दें. इसे लगभग 5-10 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि बेसन नीचे न चिपके. कढ़ी को तब तक पकाएं, जब तक बेसन का कच्चापन दूर न हो जाए.
  • कढ़ी पकने के दौरान पकौड़े तैयार कर लें. इसके लिए एक कटोरे में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, जीरा और नमक डालकर मिलाएं. अब इसमें घी डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल मध्यम गर्म होने पर चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा बेसन का घोल डालें. पकौड़ों को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. इसके बाद इन्हें निकालकर प्लेट में रख लें.
  • जब कढ़ी अच्छी तरह पक जाए तो इसमें तैयार पकौड़े डाल दें. चम्मच से हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि पकौड़े टूटें नहीं. अब इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट और पकने दें. इससे पकौड़े कढ़ी का स्वाद सोख लेंगे और अंदर से नरम हो जाएंगे. अगर कढ़ी ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा गर्म पानी मिला सकते हैं.
  • राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा का स्वाद बढ़ाने के लिए आखिरी में लहसुन का तड़का लगाएं. इसके लिए एक छोटी कड़ाही में देसी घी गर्म करें. इसमें हल्का कुटा हुआ लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें. अब साबुत सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड पकाएं. गैस धीमी कर दें और लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत मिला लें. ध्यान रखें कि मिर्च जले नहीं. तैयार तड़के को तुरंत कढ़ी के ऊपर डाल दें.
  • अब राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा तैयार है. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं. इसे गरमागरम सादे चावल या जीरा राइस के साथ परोसें. आप चाहें तो रोटी के साथ भी इसका मजा ले सकते हैं.

 

More From Author

शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी मूली टिक्की, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे

Best CM Survey 2026: योगी ने मारी बाजी, धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.