BSP रिटेंशनधारियों का घटेगा मकान किराया, अब 24 की जगह देने होंगे 6 रुपये

भिलाई.

बीएसपी के रिटेंशन स्कीम के तहत रहने वाले सेवानिवृत्त कार्मिकों का किराया 24 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह की जगह अब 6 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह हो जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में हुई उच्च स्तरीय बैठक में बीएसपी मैनेजमेंट ने अगले आदेश तक’ किराया 6 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह करने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी।

इस बैठक में सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक रिकेश सेन विशेष रूप से उपस्थित थे। बीएसपी के आधिकारिक सूत्रों ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि अगले आदेश तक किराया 6 रु. प्रतिवर्गफीट प्रतिमाह किए जाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास स्थित कार्यालय में दोनों उपमुख्यमंत्री, दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री, बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज चित्तरंजन महापात्र, ईडी एचआर पवन कुमार, जीएम इंचार्ज टाउनशिप अतुल नौटियाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल भी मौजूद थे।

बैठक में सांसद बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पाण्डेय ने रिटेंशन के मुद्दे पर खासा दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि 24 रु. प्रति वर्गफीट की दर करना बहुत ज्यादा है। इससे भिलाई में आंदोलन की स्थिति बन गई है। उन्होंने यह तर्क भी दिया कि आवासों की संख्या पर्याप्त है ऐसे में रिटायर्ड कार्मिकों का किराया 24 रु. करना सही नहीं है। हो सकता है कि दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री को सामने नगर निगम चुनाव में इसका असर पड़ने का भी हवाला दिया हो।

More From Author

शहीद टीआई दिलीप पुरी की पत्नी को मिलेगी सब इंस्पेक्टर की नौकरी, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.