भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी तेज, QR कोड से होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल 

राजधानी भोपाल में 4 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में हुई। बैठक में पदयात्रा के आयोजन, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई।

बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो लोग बाबा साहेब के लोकतांत्रिक देश को बांग्लादेश और नेपाल बनाना चाहते हैं, उनके मंसूबे कुचलने होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं है। यह जनता के विश्वास और जनादेश के सम्मान का आधार है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

4 नवंबर को अटल पथ पर सुबह 10 बजे पदयात्रा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 4 नवंबर को सुबह 10 बजे तात्या टोपे नगर के अटल पथ पर पदयात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने का संकल्प लेकर लोगों को जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा में भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से नागरिक शामिल होंगे। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है। इसके लिए बूथ स्तर पर संपर्क और तैयारियां की जा रही हैं।

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ… माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @राजनाथसिंह जी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर आज युवा सदन कार्यालय में हुजूर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और जनादेश के सम्मान का आधार है। संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। विरोध के नाम पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करना उचित नहीं है। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा किए। इस अवसर पर भाजपा जिला भोपाल नगर प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री जसवंत सिंह जी हाड़ा उपस्थिति रहे। 

राजनाथ सिंह, सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
आयोजकों के अनुसार, पदयात्रा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा की इस पदयात्रा को लेकर प्रदेश स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं। इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, पार्टी ने इंदौर, जबलपुर और भोपाल में अलग-अलग तारीखों पर इसी अभियान के तहत पदयात्राएं आयोजित करने की योजना बनाई है। भोपाल का कार्यक्रम 4 नवंबर को सुबह 10 बजे तय किया गया है। 

संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा बनाए रखना प्राथमिकता : शर्मा
बैठक को संबोधित करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध के नाम पर मर्यादाओं का उल्लंघन करना और अराजकता का माहौल बनाना उचित नहीं है। देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और प्रतिष्ठा की रक्षा करना सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास और जनादेश के सम्मान से मजबूत होता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा के माध्यम से इन मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

एसआईआर को लेकर भी चल रहा है भाजपा का अभियान
भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान केवल भोपाल की पदयात्रा तक सीमित नहीं है। पार्टी ने मध्यप्रदेश के कई शहरों में जनसंपर्क, संवाद और पदयात्राओं की योजना बनाई है। इसके तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा अपना पक्ष जनता के सामने रख रही है। जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत सात शहरों में कार्यक्रम, बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क और विद्यार्थियों के बीच संवाद की योजना बनाई गई है। 

बैठक में जसवंत सिंह हाड़ा सहित कार्यकर्ता मौजूद
बैठक में भाजपा जिला भोपाल नगर प्रभारी और पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा हुजूर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में महिलाओं और अन्य कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही। सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने का संकल्प लिया। आयोजन की तैयारियों के साथ बूथ स्तर पर जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा हुई।

 

More From Author

यूपी चुनाव के लिए BJP का मेगा माइक्रोमैनेजमेंट, मोदी-शाह से लेकर योगी तक को मिली जिम्मेदारी

MP के कटनी में चांदी मिलने की उम्मीद, सलैया फाटक ब्लॉक पर सरकार की नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.