पीईटी 2026 की आंसर-की जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें चेक

पीईटी 2026 की उत्तर कुंजियां जारी, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में योगी सरकार का एक और कदम

तीन तिथियों में आयोजित परीक्षा की पालीवार प्रोविजनल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर अपलोड

25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 60 जनपदों में हुई थी परीक्षा, अभ्यर्थी 8 नवंबर तक देख सकेंगे उत्तर कुंजियां

परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की दिशा में योगी सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। आयोग ने आयोजित लिखित परीक्षा के सभी मास्टर सेट की तिथि एवं पालीवार उत्तर कुंजियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी हैं। 

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीईटी-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के 60 जनपदों में आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो पालियों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब इन सभी तिथियों और पालियों की प्रोविजनल उत्तर कुंजियां अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं।

तीनों तिथियों की छह पालियों की उत्तर कुंजियां जारी

आयोग ने 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित परीक्षा की प्रथम एवं द्वितीय पाली की अलग-अलग उत्तर कुंजियां अपलोड की हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से संबंधित तिथि और पाली की उत्तर कुंजी देख सकते हैं। आयोग के अनुसार ये प्रोविजनल उत्तर कुंजियां 8 नवंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी।

प्रोविजनल उत्तर कुंजियां जारी होने से अभ्यर्थियों को अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान करने और परीक्षा में अपने संभावित प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर मिलेगा। आयोग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तर कुंजियों को निर्धारित अवधि के भीतर देखने की सूचना दी है।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

परीक्षा के आयोजन के बाद पालीवार प्रोविजनल उत्तर कुंजियां सार्वजनिक करना भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने वाला कदम है। योगी सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के निष्पक्ष आयोजन और अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पीईटी-2026 की उत्तर कुंजियों का निर्धारित समयसीमा में प्रकाशन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

More From Author

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लेकर विभाग में मचा हड़कंप, षड्यंत्र के आरोपों से गरमाया मामला

सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.