अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर अंजय शुक्ला ने किया स्वागत

राज्योत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अंजय शुक्ला ने किया स्वागत, छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने के प्रयासों के लिए जताया आभार

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रदेश पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) अंजय शुक्ला ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री अंजय शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय तक नक्सलवाद की हिंसा और आतंक का दंश झेलता रहा है। बस्तर सहित प्रदेश के कई इलाकों में नक्सली हिंसा ने हजारों परिवारों को गहरे जख्म दिए हैं। ऐसे में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण और सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

झीरम घाटी की घटना का दर्द करीब से महसूस किया है
उल्लेखनीय है कि अंजय शुक्ला स्वयं झीरम घाटी नक्सली हमले के भुक्तभोगी रहे हैं। उन्होंने नक्सली हिंसा की भयावहता और उसके दुष्परिणामों को करीब से देखा और महसूस किया है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में हो रहे प्रयास उनके लिए विशेष भावनात्मक महत्व रखते हैं।

शुक्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में स्थायी शांति स्थापित होगी। साथ ही बस्तर सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों का विस्तार होगा।

More From Author

उत्तर प्रदेश में BJP का शक्ति प्रदर्शन आज से, 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में शुरू होगा पदयात्रा अभियान

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत संकल्प पार्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.