हैकर्स ने स्मार्ट फ्रिज सिस्टम को बनाया निशाना, क्या भारत पर भी मंडरा रहा खतरा?

 नई दिल्ली

सोचिए, आप किसी सुपरमार्केट में जाते हैं और वहां रखे फ्रिज का तापमान अचानक इतना बढ़ जाता है कि उसमें रखा दूध, दही, सब्जियां और बाकी खाने-पीने का सामान खराब होने लगता है. आपको लगेगा कि फ्रिज में कोई तकनीकी खराबी आ गई है, लेकिन अगर इसके पीछे हैकर्स का हाथ हो तो?

जी हां, यूरोप के कई देशों से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां हैकर्स ने सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर सिस्टम को निशाना बनाया है. इस घटना के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या भारत के स्मार्ट फ्रिज और कूलिंग सिस्टम भी सेफ हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में। 

यूरोप के कई देशों में फ्रिज हुए हैक

रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडन, बेल्जियम, लक्जमबर्ग और आयरलैंड समेत यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के कूलिंग सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ है. इस हमले में हैकर्स ने फ्रिज और फ्रीजर की सेटिंग्स के साथ छेड़छाड़ की. कुछ जगहों पर फ्रीजर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

इसका नतीजा यह हुआ कि फ्रिज में रखा दूध, मीट और दूसरी खाने-पीने की चीजें खराब हो गईं. कई सुपरमार्केट को अपना सामान फेंकना पड़ा. स्वीडन की ICA और Coop जैसी सुपरमार्केट चेन के स्टोर भी इस घटना की चपेट में आ गए हैं. बेल्जियम में Carrefour और IKEA के कुछ स्टोर में भी ऐसी परेशानी सामने आई। 
.

आखिर हैकर्स ने फ्रिज को कैसे हैक किया?
अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर कोई फ्रिज को कैसे हैक कर सकता है? आजकल बड़े सुपरमार्केट में ऐसे स्मार्ट कूलिंग सिस्टम लगाए जाते हैं, जिन्हें इंटरनेट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। 

इनकी मदद से स्टोर में बैठे बिना भी फ्रिज का तापमान बदला जा सकता है. टेक्नीशियन दूर बैठकर ही सिस्टम की जांच और सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं. लेकिन यही सुविधा अब साइबर सिक्योरिटी के लिए खतरा बन रही है। 

अगर किसी हैकर को इन सिस्टम का एक्सेस मिल जाता है, तो वह तापमान बदल सकता है, कूलिंग बंद कर सकता है या डीफ्रॉस्ट मोड चालू कर सकता है. पुराने सॉफ्टवेयर और कमजोर सिक्योरिटी वाले सिस्टम में यह खतरा और बढ़ जाता है। 

क्या भारत में भी हो सकता है ऐसा हमला?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत के सुपरमार्केट भी ऐसे साइबर अटैक का शिकार हो सकते हैं? फिलहाल भारत में इस तरह के किसी हमले की खबर सामने नहीं आई है. लेकिन देश में भी बड़े स्टोर और रिटेल चेन स्मार्ट कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। 

ऐसे में अगर इन सिस्टम की सिक्योरिटी कमजोर है, तो हैकर्स इनके लिए खतरा बन सकते हैं. इससे बचने के लिए कंपनियों को अपने सिस्टम का सॉफ्टवेयर अपडेट रखना चाहिए, मजबूत पासवर्ड लगाना चाहिए और रिमोट एक्सेस को सुरक्षित बनाना चाहिए। 

यानी अब साइबर सिक्योरिटी सिर्फ मोबाइल और कंप्यूटर तक सीमित नहीं रह गई है. सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर भी हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं. भारत में फिलहाल ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। 

More From Author

त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर तक साप्ताहिक ट्रेन

अवैध शराब पर सख्ती की तैयारी, सीएम डॉ. यादव ने जताई प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.