त्योहारी सीजन में घर जाना होगा आसान, 18 रूटों पर हर 10 मिनट में मिलेगी बस

लखनऊ
पांच दिवसीय दिवाली का पर्व और चार दिवसीय छठ के पर्व पर घर जाने वालों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के संचालन की विशेष तैयारी की है। छह से 17 नवंबर तक लगातार 12 दिनों के लिए एसी, साधारण और ई-बसें चलाई जाएंगी। इससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को दोनों पर्व के दौरान बसों की अतिरिक्त सुविधाएं जारी रहेंगी। लखनऊ क्षेत्र के नौ डिपो से 919 बसों का बेड़ा 18 मार्गों पर संचालित किया जाएगा। जहां हर दस मिनट पर बसें रवाना होंगी।

बसों में कम से कम 30 से 35 यात्री होने पर रूट पर भेजी जाएंगी: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार एसी, साधारण बसों के अलावा ई-बसों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या के मुताबिक बसें रवाना होंगी।

बसों में कम से कम 30 से 35 यात्री होने पर रूट पर भेजी जाएंगी। ताकि बस अड्डों पर भीड़ का दबाव कम हो और लोगों को समय पर बसें मिल सकें। अतिरिक्त बसों का संचालन आलमबाग बस टर्मिनल के अलावा कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से होगा। ऐसे में परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय यात्रियों के लिए बेहतर साबित होगा।

टिकट और मदद के लिए अतिरिक्त व्यवस्था
टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए लखनऊ में 23, वाराणसी में 24 और अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट में सात-सात एटीवीएम लगाए गए हैं। मंडल स्तर पर 24 घंटे वार रूम से ट्रेनों और स्टेशनों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। किसी भी समस्या पर यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 और रेल मदद सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

त्योहार पर हाईवे के बजाय शहर से गुजरेंगी बसें
लखनऊ से 13 महानगरों के बीच चलाई जाने वाली अतिरिक्त बसें हाईवे से नहीं गुजरेंगी। इसके बजाय परिवहन निगम ने 17 नवंबर तक हाईवे के बजाय शहर के भीतर से बसों का संचालन करने के निर्देश बस चालकों को दिए हैं। ताकि बसों से सफर करने वाले सवारियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

More From Author

40 करोड़ दो, तभी खेलेंगे IPL! दो खिलाड़ियों की बड़ी शर्त से फ्रेंचाइजियों में मची हलचल

सिर पर चोट लगने से न्यूजीलैंड का स्टार बल्लेबाज बाहर, भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएगा पूरी वनडे सीरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.