इको फ्रेंडली आतिशबाजी से जगमगाया सरयू तट

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव का सतरंगी दृश्य तब दिखा, जब दसवें दीपोत्सव पर आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। मां सरयू के तट पर हुई भव्य इको फ्रेंडली आतिशबाजी ने उत्सव की छटा को और आकर्षक बना दिया। आसमान में एक के बाद एक उभरी रोशनी की आकृतियों और रंगों ने श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों, आगंतुकों ने आकाश में  प्रकाश का अद्भुत नजारा भी देखा। 

दीपोत्सव के उल्लास के बीच सरयू तट पर आतिशबाजी शुरू होते ही लोगों की निगाहें आसमान पर टिक गईं। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते आकाश और नदी के तट का दृश्य बेहद मनोहारी नजर आया। आतिशबाजी की चमक ने रामनगरी की भव्यता में चार चांद लगा दिए। घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद किया और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उत्सव का आनंद लिया।

इको फ्रेंडली पटाखों के माध्यम से आयोजित इस आतिशबाजी ने दीपोत्सव के आकर्षण को नया आयाम दिया। मां सरयू के तट पर उमड़ा जनसमूह देर तक आसमान में बिखरती रोशनी को निहारता रहा। दीपों की आभा, भक्ति का उल्लास और आतिशबाजी की रंगीन छटा ने दसवें दीपोत्सव की शाम को यादगार बना दिया। अतिथियों, आगंतुकों, अयोध्यावासियों आदि ने आकाश में रोशनी का अद्भुत नजारा देखा।

More From Author

छात्रों के लिए जरूरी खबर, राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 12 दिसंबर से टली

दुर्ग के ऐतिहासिक स्कूल में होगा बड़ा निर्माण, 270 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.