APO IAS शिखर अग्रवाल की वापसी से बढ़ी हलचल, ACB को भी सौंपे गए जवाब की कॉपी

 जयपुर
 40 से अधिक विला खरीदने के मामले में APO हुए राजस्थान कैडर के अतिरिक्त मुख्य सचिव (IAS) शिखर अग्रवाल अमेरिका से जयपुर लौट आए हैं। जयपुर पहुंचते ही उन्होंने कार्मिक विभाग (DoP) में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। शिखर अग्रवाल की वापसी के साथ ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस विवादित मामले को लेकर हलचल फिर से तेज हो गई है।

जयपुर आते ही DoP में दी जॉइनिंग, पूछताछ जारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,IAS शिखर अग्रवाल मंगलवार को जयपुर पहुंचे और सीधे कार्मिक विभाग (DoP) कार्यालय जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि कार्मिक विभाग ने उनसे मामले से जुड़ी कुछ प्रारंभिक पूछताछ भी की है। अग्रवाल की ओर से दिए गए जवाब की एक कॉपी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भी सौंप दी गई है।

पति IAS और पत्नी IPS दोनों ACB के रडार पर
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ACB ने 31 अक्टूबर को शिखर अग्रवाल के खिलाफ प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज की थी। इस पूरे प्रकरण में केवल शिखर अग्रवाल ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और वरिष्ठIPS अधिकारी प्रशाखा माथुर भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच के घेरे में हैं।

अमेरिका में बच्चों ने मिलने गए थे दंपत्ति
उल्लेखनीय है कि राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल और प्रशाखा माथुर अमेरिका में रह रहे अपने बच्चों से मिलने के लिए गए हुए थे। विला और कॉटेज खरीद मामले में एपीओ (APO) चल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल अब विदेश दौरे से जयपुर लौट आए हैं। 10 नवंबर को जयपुर पहुंचते ही उन्होंने कार्मिक विभाग (DoP) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 31 अक्टूबर को एसीबी (ACB) की ओर से दर्ज की गई प्रारंभिक जांच के बाद, उनकी वापसी से इस चर्चित मामले में कार्मिक विभाग और एसीबी की प्रशासनिक कार्रवाई व हलचल बेहद तेज हो गई है।

 

More From Author

बरही अग्निकांड का राजनीतिक असर, छह लोगों की मौत के बाद कांग्रेस पार्षदों ने सौंपे सामूहिक इस्तीफे

कुलगाम आतंकी हमले का CCTV वीडियो वायरल, महज 15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग कर फरार हुए हमलावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.