Bank Holiday: आज शुक्रवार को नहीं होगा बैंकिंग कामकाज, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली
आज  शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 13 नवंबर को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक आज बुधवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।
आजशुक्रवार 13 नवंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

आज शुक्रवार 13 नवंबर को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक मेघालय में वांगाला फेस्टिवल के कारण बंद रहेंगे। इन राज्यों के अलावा देश के बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
बैंक शुक्रवार को बंद रखने का कारण?

वांगाला फेस्टिवल के कारण मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। ये गारो समुदाय का पारंपरिक फसल उत्सव है। इसे 100 ड्रम फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार का इतिहास गारो जनजाति की पुरानी कृषि परंपराओं से जुड़ा है। यह फसल कटाई के बाद अच्छी पैदावार के लिए सूर्य देवता मिसी सालजोंग को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है।

वांगाला फेस्टिवल मेघालय के गारो हिल्स एरिया में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत पहले दिन रागुला नाम की रस्म से होती है, जिसमें गांव के मुखिया के घर पर पारंपरिक पूजा की जाती है। इसके बाद लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े और पंखों से सजे मुकुट पहनकर उत्सव में शामिल होते हैं। पुरुष लंबे पारंपरिक ढोल दामा बजाते हैं और महिलाएं ढोल की थाप पर लोकनृत्य करती हैं।
देश के बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक ब्रांच?

दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। मेघालय को छोड़कर बैंक देश के बाकी सभी राज्यों मे खुले रहेंगे। वहां, बैंकों में सामान्य तरीके से काम होगा।
नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

13 नवंबर – वांगला त्योहार के कारण मेघालय में बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा।

16 नवंबर – छठ पूजा के मौके पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन छठ व्रती सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं।

20 नवंबर – इगास-बग्वाल के कारण उत्तराखंड में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। यह उत्तराखंड का लोकल त्योहार है।

23 नवंबर – सेंग कुट स्नेम त्योहार के चलते मेघायल में बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर – गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

More From Author

8th Pay Commission: बढ़ी सैलरी से SUV खरीदने का सपना होगा पूरा, प्रीमियम कारों की ओर बढ़ेंगे कर्मचारी

राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2026: इंदौर के साथ उज्जैन और बड़वानी भी दावेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.