हेलमेट से सिर सुरक्षित, लेकिन गर्दन और सिरदर्द की बढ़ी समस्या; इंदौर में चौंकाने वाले आंकड़े

  इंदौर 
इंदौर में दोपहिया वाहन चलाते समय सिर की सुरक्षा के लिए पहना जाने वाला भारी हेलमेट लोगों के लिए गर्दन दर्द की परेशानी भी बढ़ा रहा है। खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने और सात से आठ घंटे तक वाहन चलाने वालों की गर्दन की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इससे शरीर का पोस्चर भी बदल रहा है। यह तथ्य एमवाय अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में दो माह में पहुंचे गर्दन व रीढ़ संबंधी परेशानी वाले 140 मरीजों के डेटा एनालिसिस में सामने आया है। विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गोयल व फिजियोथैरेपिस्ट अरुण पाटीदार के अध्ययन में गर्दन दर्द की समस्या में भारी हेलमेट को महत्वपूर्ण कारक पाया गया। ऐसे मरीजों की संख्या 57.1 प्रतिशत है, यानी अध्ययन में शामिल करीब हर 10 में से छह मरीजों की परेशानी में हेलमेट की भूमिका सामने आई। अध्ययन में शामिल मरीजों की उम्र 22 से 40 साल के बीच थी।

गौरतलब है कि सामान्य स्थिति में गर्दन की मांसपेशियां सिर का वजन संभालती हैं। बोझ ज्यादा हो जाने पर इसमें दर्द होना शुरु हो जाता है।

हेलमेट पहनने और खरीदते समय रखें ये सावधानियां
कम वजन के साथ मजबूत बनावट वाला हेलमेट चुनें। सिर के साथ चेहरे को सुरक्षा देने वाला फुल फेस हेलमेट चुनें। हेलमेट न बहुत ढीला हो और न इतना टाइट कि सिर पर दबाव पड़े। हेलमेट की पट्टी सही तरीके से बांधें। फिटिंग जांचकर हेलमेट लें।

फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अरुण पाटीदार बताते हैं कि भारी हेलमेट गर्दन दर्द की परेशानी बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं। रोज 7 से 8 घंटे दोपहिया चलाने वाले लोगों को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। हेलमेट का वजन काफी मायने रखता है, लेकिन लोग ध्यान नहीं देते।

गौरतलब है कि हेलमेट को शुद्ध हिंदी में 'शिरस्त्राण' कहा जाता है। बाइक चलाते समय इसे सिर पर पहनना कानूनन अनिवार्य किया गया है। भारत सरकार के मोटर वाहन अधिनियम के तहत हेलमेट एक बेहद आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण बताया गया है। दोपहिया वाहन चलाते समय रोड एक्सीडेंट की स्थिति में इसे सिर और मस्तिष्क को चोटों से बचाने के लिए पहना जाता है। हेलमेट पहनने से दुर्घटना की स्थिति में मौत की आशंका बहुत कम हो जाती है।

ISI प्रमाणित हेलमेट की अनिवार्यता
देश में ISI प्रमाणित हेलमेट ही पहनने की अनिवार्यता है। बिना ISI मार्क या लोकल-हल्के प्लास्टिक वाले हेलमेट पहनने पर कम से कम ₹1000 और अधिकतम ₹2,000 तक का चालान काटा जा सकता है। हेलमेट पहनने के साथ उसकी ठुड्डी वाली पट्टी चिन स्ट्रैप (Chin Strap) को अच्छी तरह बांधना भी अनिवार्य किया गया है। ऐसा नहीं करने पर बिना हेलमेट की श्रेणी में मानकर चालान काटा जा सकता है।

More From Author

सरकारी अनुदान वाले संस्थानों के कर्मचारियों को राहत, रिटायरमेंट की उम्र 62 साल तय

एक करोड़ से अधिक राशि की बंदरवांट, फिर भी निलंबन कार्रवाई से बच रहा विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.