जनगणना 2027: घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का ब्योरा, 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना

प्रयागराज
 जनगणना 2027 के लिए स्वगणना 16 नवंबर से शुरू होगी। पहले चरण में घरों का सूचीकरण किया गया था। इस चरण में जनगणना होगी। इसके लिए 40 प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी तैयार करके प्रगणकों को सौंपी जा चुकी है। सभी विभागों के नोडल अफसरों के साथ शुक्रवार को बैठक होगी। बैठक में उन्हें अपने विभागों के साथ ही खुद से जुड़े लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने के लिए कहा जाएगा।

जनणगना 2027 के लिए स्वगणना 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच होगी। इसके लिए सभी विभागों के नोडल अफसरों को बुलाया गया है। राज्य सरकार के सभी विभागों के साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, रेलवे, सेना, एनसीसी, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित सभी केंद्रीय विभागों के नोडल अफसरों को शुक्रवार को होने वाली बैठक में जनगणना 2027 के लिए बताया जाएगा।

जिला जनगणना अधिकारी विनीता सिंह ने बताया कि इसमें सभी को अपने विभाग के साथ खुद से जुड़े लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा जाएगा। जैसे बीएसए अपने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। वहीं शिक्षक प्रबंध तंत्र और छात्र-छात्राओं के जरिए अभिभावकों को स्वगणना के लिए प्रेरित करेंगे।

जनगणना विभाग ने वेबसाइट भी जारी कर दी है। जिस पर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य का ब्योरा भी देना होगा। जैसे परिवार में कौन-कौन रहता है, उसका नाम उम्र, जाति, धर्म, जीविका के साधन क्या हैं? जैसे सवाल पूछे जाएंगे। अफसरों का कहना है कि स्वगणना के दौरान अगर लोग सभी सवालों का सही जवाब देंगे तो जब प्रगणक घर-घर जाएंगे तो उन्हें परेशान नहीं होना होगा।

खातों का और स्थान छोड़ने का भी देना होगा विवरण
लोगों को बैंक खातों के बारे में भी बताना होगा और अगर किसी स्थान को छोड़ा है तो उसे छोड़ने का कारण भी बताना होगा। जारी सूची में 40 प्रश्नों को शामिल किया गया है। जिसमें तमाम बातों को रखा गया है, जिससे एक परिवार की वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सके। 16 नवंबर से लोगों को बताई गई वेबसाइट पर जाकर अपने पेज को खोलना होगा और फिर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा। पहले कुछ प्रश्न तो सामान्य है, जिसमें नाम, आयु, लिंग, मुखिया का नाम आदि के बारे में पूछा जाएगा। वहीं आगे चलकर धर्म, जाति आदि से जुड़े प्रश्न किए जाएंगे।

चार जनवरी तक जनगणना का काम पूरा हो जाएगा
जनगणना के लिए चार जनवरी तक स्वगणना का काम पूरा कर लिया जाएगा। यानी इस तारीख को यह मालूम चल जाएगा कि जिले की जानगणना कितनी थी। पिछले दिनों हुई हाउस लिस्टिंग में जिले में 18 लाख घर होने की बात सामने आई थी। माना जा रहा था कि लगभग 70 लाख की आबादी प्रयागराज की होगी, लेकिन इस बार जनगणना के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।

More From Author

ICC ने जारी किया 2032-35 का संभावित कैलेंडर, 2033 और 2035 में होंगे दो-दो बड़े आयोजन

भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे रोमांचक मोड़ पर, टीम इंडिया को जीत के लिए बनाने होंगे 334 रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.