कोंडागांव के 38 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

कोंडागांव.

जिले की पारंपरिक शिल्पकला अब देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवनों में से एक राष्ट्रपति भवन तक अपनी पहचान बनाने जा रही है। ग्राम किकिरदापारा के शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई अनूठी कलाकृतियों ने अपनी उत्कृष्ट कारीगरी और पारंपरिक कला के दम पर खास पहचान बनाई है।

इसी उपलब्धि के चलते कोंडागांव के 38 शिल्पकारों को राष्ट्रपति भवन की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विशेष मुलाकात का आमंत्रण मिला है। 16 नवंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति भवन में यह विशेष मुलाकात आयोजित होगी। इस दौरान कोंडागांव के 38 हस्तशिल्पी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रूबरू होंगे। शिल्पकार अपनी पारंपरिक कला, कारीगरी और पीढ़ियों से चली आ रही शिल्प परंपरा के अनुभव साझा करेंगे। इस आमंत्रण से जिले के शिल्पकारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

शिल्पकारों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
शिल्पकारों के दिल्ली प्रवास को लेकर भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से उनके भोजन, ठहरने और स्थानीय आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से इस विशेष आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। शिल्पकार तिजूराम विश्वकर्मा ने कहा यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि कोंडागांव के शिल्पकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति महोदया से मिलने का अवसर मिल रहा है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। शिल्पकार सागर विश्वकर्मा ने कहा मेरी कलाकृति का चयन होना और राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलना मेरे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। यह हमारी पारंपरिक कला और कारीगरी को मिलने वाला सम्मान है। शिल्पकार राजमनी ने कहा मुझे पहली बार राष्ट्रपति महोदया से मिलने का अवसर मिल रहा है। मैं इस मुलाकात को लेकर उत्साहित हूं। मेरे जीवन का यादगार पल होगा।

कोंडागांव के कलाकारों ने देश-विदेश में बनाई पहचान
बता दें कि कोंडागांव की बेलमेटल और लौह शिल्पकला केवल कलाकृतियां नहीं, बल्कि बस्तर की आदिवासी संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक जीवनशैली की जीवंत पहचान है। यहां के शिल्पकार धातु को अपनी कला और हुनर से आकार देकर देवी-देवताओं, पशु-पक्षियों और जनजातीय जीवन की अनूठी आकृतियां तैयार करते हैं। अपनी इसी पारंपरिक कारीगरी के दम पर कोंडागांव के कलाकार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहचान बना चुके हैं। यह बड़ी उपलब्धि है कि जिले के 38 हस्तशिल्पियों को राष्ट्रपति भवन से विशेष मुलाकात का आमंत्रण मिला है। वहीं, पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 51 शिल्पकार इस आयोजन में शामिल होंगे। 16 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होने वाली यह मुलाकात बस्तर की पारंपरिक कला और संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी। यह सिर्फ 38 शिल्पकारों का सम्मान नहीं, बल्कि पीढ़ियों की मेहनत, हुनर और बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। अब कोंडागांव की शिल्पकला राष्ट्रपति भवन में अपनी अलग पहचान बनाने जा रही है।

More From Author

Shuffle bonus : guide complet, conditions, paiement et jeu responsable

राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी! SASCI योजना के तहत मिलेंगे 11,556 करोड़, इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि को होगा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.