RBSE Exam 2027: फरवरी में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं, छात्रों को करना होगा इंतजार

जयपुर 
राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों को इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। जिस फरवरी महीने में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं, अब उस दौरान एग्जाम नहीं होंगे। इसकी वजह देशभर में होने वाली जनगणना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने जनगणना के चलते फरवरी 2027 में बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला किया है।

फरवरी में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सालाना परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है। इससे पहले बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं के लिए 16 फरवरी 2027 से एग्जाम शुरू करने की तारीख घोषित की थी। लेकिन अब फरवरी में परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला लिया गया है। दरअसल, देश में जनगणना 2027 का दूसरा चरण 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित है। इसी अवधि में राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं भी होनी थीं। जनगणना से जुड़े काम और कर्मचारियों की ड्यूटी को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है।

अभी नई डेटशीट का ऐलान नहीं
बोर्ड ने फिलहाल परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है। यह भी साफ नहीं है कि परीक्षाएं मार्च में कराई जाएंगी या फिर परीक्षा कार्यक्रम में कोई और बदलाव होगा। ऐसे में 10वीं और 12वीं के छात्रों को नई डेटशीट जारी होने का इंतजार करना होगा। बोर्ड की ओर से आधिकारिक टाइमटेबल जारी होते ही छात्र उसे RBSE की वेबसाइट पर देख सकेंगे।

पिछले साल दिसंबर में जारी हुई थी डेटशीट
पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 19 दिसंबर 2025 को 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी किया था। इसके मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थीं। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली थीं। इस बार भी छात्रों को उम्मीद थी कि फरवरी में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी, लेकिन जनगणना के चलते पूरा कार्यक्रम बदल गया है।

RBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
नई डेटशीट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके टाइमटेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर RBSE 10th Time Table 2027 या RBSE 12th Time Table 2027 का लिंक खोजें।

3. संबंधित लिंक पर क्लिक करते ही डेटशीट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

4. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख लें।

डेटशीट में परीक्षा की तारीख, दिन, समय और जरूरी दिशा निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

परीक्षा से पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके साथ सरकारी पहचान पत्र भी रखना चाहिए। बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलने में परेशानी हो सकती है। फिलहाल छात्रों को सलाह है कि वे नई डेटशीट के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा की नई तारीखों को लेकर बोर्ड की ओर से जैसे ही कोई आधिकारिक अपडेट जारी होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी।

More From Author

CG में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर स्टेशन पर पकड़ा गया 300 किलो पनीर

यशस्वी जायसवाल को लेकर राजस्थान का बड़ा दांव, IPL ट्रेड विंडो में मची हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.