पुष्कर पशु मेले में दिखीं मिनी गायें और विदेशी पोनी, हरियाणा का 2 करोड़ का घोड़ा भी पहुंचा

अजमेर
पुष्कर मेले में इस बार दुनिया की सबसे छोटी गायें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जयपुर के पशुपालक अभिनव तिवारी पुंगनूर, मिनी माउस और विच्चूर नस्ल की गाय लेकर पहुंचे हैं। इनके साथ यूरोप की प्रसिद्ध शेटलैंड पोनी भी मेले में लोगों का ध्यान खींच रही है।
पशुपालक अभिनव तिवारी ने बताया कि आकार में छोटी होने के बावजूद ये गायें दूध उत्पादन में अच्छी हैं। इनका पालन कम खर्च और सीमित जगह में किया जा सकता है।

पुंगनूर गाय की ऊंचाई महज 14 इंच है और यह प्रतिदिन करीब तीन लीटर दूध देती है। मिनी माउस नस्ल की ऊंचाई 15 से 20 इंच है। इसका दूध उत्पादन तीन से पांच लीटर प्रतिदिन है। वहीं, विच्चूर नस्ल की गाय 25 से 28 इंच की होती है और पांच लीटर तक दूध देती है। तिवारी ने इनके जरिए देसी गायों के संरक्षण और उनके प्रति जागरुकता बढ़ाने का संदेश दिया।

जनप्रतिनिधियों को भी पसंद पुंगनूर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई जनप्रतिनिधियों को पुंगनूर गाय पसंद है। शांत स्वभाव, कम जगह में पालन की सुविधा और पौष्टिक दूध के कारण यह नस्ल खास पहचान रखती है।

शेटलैंड पोनी भी खास आकर्षण
तिवारी यूरोप की शेटलैंड पोनी भी लेकर आए हैं। यह स्कॉटलैंड के शेटलैंड द्वीप समूह की छोटी, मजबूत और घने बालों वाली घोड़े की नस्ल है। पहले इसका उपयोग खेतों में जुताई, ईंधन व समुद्री शैवाल ढोने और कोयला खदानों में किया जाता था। वर्तमान में यह बच्चों की सवारी गाड़ी खींचने के साथ मेलों, कार्निवल और चिड़ियाघरों में आकर्षण का केंद्र रहती है।

पशु मेले में हरियाणा से आया दो करोड़ का ‘देवराज’, उम्दा नस्ल के घोड़े बढ़े
पुष्कर. मेला मैदान में विदेशी पावणे रेतीले धोरों में धूल-धक्कड़ के बीच बेखौफ घूमकर मेले का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। विदेशी पर्यटक चाय की थडियों पर बैठकर चाय-कॉफी की चुस्कियां लेते दिखाई देने लगे हैं। साथ ही ऊंटों-घोड़ों के साथ सेल्फी लेने से भी परहेज नहीं कर रहे। राजस्थानी छटा से पुष्कर पशुमेला अपने निखार पर है। पुष्कर पशु मेला रंगत में आने लगा है। मैला मैदान में उम्दा नस्ल के महंगे अश्व आने लगे हैं। शनिवार की शाम हरियाणा के डाॅ. संजय जोहर अपने साथ साढ़े पांच साल का 68 इंच ऊंचा देवराज नामक स्टेलियन घोडा लेकर पहुंचे। उन्होंने इसकी कीमत दो करोड रुपए रखी है। इसके साथ वह इसका 24 माह का बच्चा तथा इतनी की उम्र की मादा अश्व गंगा भी लेकर आए हैं।

More From Author

कफ सिरप की बिक्री पर होगी डिजिटल निगरानी, QR कोड से निर्माता से दुकानदार तक ट्रैकिंग

पुष्कर पशु मेले में दिखीं मिनी गायें और विदेशी पोनी, हरियाणा का 2 करोड़ का घोड़ा भी पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.