सीएम योगी सोमवार को करेंगे जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

16 से 30 नवंबर तक चलेगा स्व-गणना का अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण

लोकभवन सभागार में होगा कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहेंगे मौजूद

लखनऊ
जनगणना-2027 के तहत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया का शुभारंभ सोमवार (16 नवंबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायक जय देवी, डॉ. नीरज बोरा, डॉ. राजेश्वर सिंह, ओ.पी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार समेत अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे।

देश की पहली डिजिटल जनगणना के दूसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके माध्यम से लोग घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in जारी किया गया है। इस पर सबसे पहले भाषा का चयन और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा।

More From Author

उपद्रवों से उत्सवों तक का सफर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की है पहचानः मुख्यमंत्री

योगी सरकार ने लखनऊ समेत अन्य नगर निगमों के भवन स्वामियों को दी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.