पुराने टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क के अपडेट से ठप हुआ एयर ट्रैफिक सिस्टम, उड़ानों पर लगा ब्रेक

वाशिंगटन  
अमेरिका में उड़ान में काफी समस्या हो रही है। यह पिछले 25 साल में अमेरिका में आई सबसे बड़ी परेशानी है। ऐसा हुआ है यहां के एक पुराने टेलीकम्यूनिकेशन नेटवर्क में हुए अपडेट के चलते। इसके चलते हजारों की संख्या में उड़ानों पर असर पड़ा है। वहीं, बड़ी संख्या में यात्री देश के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए हैं। संघीय अधिकारियों का कहना है कि यह समस्या रविवार देर रात तक ही सुलझ पाएगी। वहीं, ट्रंप प्रशासन ने इस रुकावट के लिए पुराने तांबे की तारों की संचार लाइनों को बदलने की एक नकली कोशिश को दोषी ठहराया।

कैसे हुई यह समस्या
बताया जाता है कि अमेरिका के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के पुराने उपकरण ज्यादा बोझ झेल नहीं पाए। अधिकारियों के मुताबिक इसके चलते बीच-बीच में समस्याएं आने लगीं। ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेट्री शॉन डफी ने कहा कि यह समस्या उस वक्त शुरू हुई जब एलहैरिस टेक्नोलॉजीज इंक ने दूरदराज के एक इलाके में पुरानी कॉपर वायर बदल दी। बाद में, एक राउटर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में कनेक्शन रिक्वेस्ट की बाढ़ आ गई। डफी के मुताबिक हमारे पास हर चार से पांच सेकंड में 1,000 से ज्यादा कनेक्शन की कोशिशें होती रही हैं। डफी के मुताबिक इससे हमें विमानों के साथ संपर्क स्थापित करने में काफी मुश्किल हुई। ऐसे में हम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरस्पेस बंद कर देते हैं।

फंसे हैं विमान और क्रू मेंबर्स
डफी ने शुक्रवार को कहा कि जब रोक लगाई गई थी तब पहले से हवा में मौजूद विमान प्रॉसेस फॉलो करते हुए सुरक्षित तरीके से लैंड कर चुके थे। इस समस्या के चलते एयरलाइंस को ऑपरेशन के लिए नया इंतजाम करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर से उड़ानों के शुरू न होने के कारण विमान और क्रू मेंबर्स फंस गए। इसके चलते फ्लाइट शेड्यूल को बहाल करना मुश्किल हो गया। लाखों यात्री भी एयरपोर्ट के अंदर फंस गए।

क्यों होता है ऐसा
संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के मुताबिक क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने शुक्रवार को ही देश में भी फ्लाइट्स रोकने का आदेश दे दिया था। यह आदेश क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स में समस्याएं सामने आने के बाद जारी किया गया था। अमेरिका में ऐसे 22 सेंटर हैं, जिन्हें एफएए द्वारा मैनेज किया जाता है। ये हवाई अड्डों के बीच लंबी दूरी की उड़ानों की निगरानी करते हैं। एयरपोर्ट कंट्रोल टावर्स देश भर के 500 से अधिक हवाई अड्डों पर टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान पायलटों का मार्गदर्शन करते हैं। जैसे ही विमान हवाई अड्डों से दूर जाते हैं, टर्मिनल राडार अप्रोच कंट्रोल सेंटर उनकी जिम्मेदारी संभालते हैं। इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों को सौंप देते हैं।

More From Author

पंजाब चुनाव 2027 का सर्वे आया सामने, AAP आगे तो कांग्रेस दे रही कड़ी चुनौती

सोलर स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, 40% तक उछाल की जताई उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.