दूसरे टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया की तैयारी, गिल ने पिच को लेकर जताई खास उम्मीद

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. अब दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल की नजर पिच पर है. वह चाहते हैं कि क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिले, ताकि भारतीय टीम अपनी बढ़त को नतीजे में बदल सके.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. पहले टेस्ट के बाद जब शुभमन गिल से पूछा गया कि अगले मुकाबले से पहले टीम किन क्षेत्रों में सुधार करना चाहेगी, तो उन्होंने किसी खास बदलाव की जरूरत से इनकार किया. साथ ही उम्मीद जताई कि क्राइस्टचर्च की पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल होगी.

क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों को मिलेगी मदद?
शुभमन गिल ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो कुछ खास नहीं. उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च की पिच पर गेंदबाजों को थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी. अगर हम वहां भी इसी तरह खेलते हैं. साथ ही बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करते हैं, तो हम अच्छी स्थिति में होंगे.'

वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की थी. केएल राहुल ने 136 और ऋषभ पंत ने 128 रन बनाए. शुभमन गिल शतक से महज दो रन चूक गए. जबकि यशस्वी जायसवाल (85 रन), देवदत्त पडिक्कल (80 रन) और ध्रुव जुरेल (78 रन) ने भी अहम योगदान दिया. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 368 रनों पर समेटा था.

शुभमन गिल ने विदेशी मैदान पर टीम के प्रदर्शन को अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि गेंदबाजी में भी भारत ने मेजबान टीम को चुनौती दी और बल्लेबाजों ने मिलकर बड़ा स्कोर खड़ा किया.

पहली पारी में न्यूजीलैंड ने एक समय 70 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस दबाव को बरकरार नहीं रख सके. दूसरी पारी में भी मेजबान बल्लेबाजों ने डटकर सामना किया. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 239 रन बनाए और दोनों टीमों ने ड्रॉ पर सहमति जता दी.

More From Author

IAS पल्लवी मिश्रा की हुई शादी, IPS अधिकारी हैं भाई, समारोह में जुटीं कई बड़ी हस्तियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.