कूनो में बढ़ा देसी चीतों का कुनबा, 2027 के लिए प्रबंधन ने बनाया नया लक्ष्य

श्योपुर 

भारत में चीता प्रोजेक्ट अब नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है। कूनो नेशनल पार्क का ध्यान अलग-अलग जानवरों के प्रबंधन से हटकर, जंगल में बढ़ रही चीतों की आबादी के प्रबंधन पर केंद्रित हो गया है। अब 2027 तक भारत में चीतों की आबादी बढ़ाने पर फोकस है। लक्ष्य है कि भारत में अगले साल तक चीतों की संख्या 80 हो जाए।

चार वर्षों में मिली है सफलता
चीता प्रोजेक्ट भारत में चार सालों से चल रहा है। पशु चिकित्सा संबंधी हस्तक्षेप और अफ्रीकी चीतों को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल ढालने के प्रयासों के बाद, अधिकारी अब एक ऐसी आबादी तैयार करने पर काम कर रहे हैं जो प्राकृतिक कूर से प्रजनन कर सके और खुद को बनाए रख सके। अनुमान है कि 2027 के अंत तक कूनों में चीतों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है।

भारत में चीतों की आबादी 62 हो गई
अब भारत में चीतों की संख्या 62 हो गई है। कूनो नेशनल पार्क के अलावे गांधी सागर अभ्यारण और रानी दुर्गावती रिजर्व में चीतों को रखा गया है। इनमें 43 चीतों का जन्म भारत में हुआ है।

ये है आकलन
कूनो प्रबंधन के अनुमानों के अनुसार 2027 के अंत तक 10 मादा चीते प्रजनन कर सकती हैं। यदि प्रत्येक मादा से औसतन तीन शावक जीवित बचते हैं तो पार्क में लगभग 30 चीते और जुड़ सकते हैं, जिससे चीतों की संख्या बढ़कर 80 से अधिक हो सकती है।

मादा चीतों की भूमिका है अहम
भारत में चीतों की आबादी बढ़ाने में मादा चीतों की भूमिका अहम है। कूनो में अभी दो साल या उससे अधिक उम्र की 12 मादा चीते हैं। इनमें से पांच ने 2026 में शावकों को जन्म दिया है, जबकि सात अन्य अपनी प्रजनन स्थिति के आधार पर आगे प्रजनन के लिए योग्य हो सकती हैं।

58 में से 43 जीवित बचे
अधिकारियों के अनुसार कूनो में 14 बार के प्रसव में कुल 58 शावक पैदा हुए हैं, इनमें 40 जीवित बचे हैं। जीवित रहने की दर 69 फीसदी है। अधिकारियों ने कहा कि यह दर खुले जंगल में पैदा होने वाले शावकों पर लागू नहीं की जा सकती, क्योंकि उन्हें शिकारियों और पर्यावरण से जुड़े अधिक खतरों का सामना करना पड़ सकता है।

हर जानवरों की देखरेख होगी मुश्किल
शुरुआत में कूनो प्रबंधन का ध्यान अलग-अलग जानवरों पर था, लेकिन सैटेलाइट टेलीमेट्री और मैदानी अवलोकनों से उनके प्राकृतिक व्यवहार का पता चलता है। अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे चीतों की आबादी बढ़ेगी, हर जानवर के मामले में हस्तक्षेप करना मुश्किल हो जाएगा और कई बार पारिस्थितिक दृष्टि से इसकी आवश्यकता भी नहीं होगी।

कई चीजों पर करना होगा फोकस
वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि अगर 2028-29 तक प्रजनन करने वाली मादा चीतों की संख्या 30 के करीब पहुंच जाती है तो कूनो को प्राकृतिक प्रजनन और आवास की क्षमता, शिकार की उपलब्धता, अनुवांशिक स्वास्थ्य और कई अलग-अलग जगहों पर चीतों की एक स्वस्थ आबादी बनाए रखने की आवश्यकता के बीच संतुलन बिठाना होगा।

 

More From Author

सरकारी शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से 2,292 पदों पर भर्ती को मंजूरी

तिरुपति-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन का बढ़ा संचालन, बस्तर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.