24 सितंबर से हूतियों के 209 हवाई हमले सऊदी रक्षा प्रणाली ने रोके

दुबई 
सऊदी अरब के वांशिगटन स्थित दूतावास के मुताबिक, 24 सितंबर से अब तक सऊदी की वायु रक्षा प्रणालियों ने हूती विद्रोहियों के 209 हवाई हमलों को नाकाम किया है. इनमें ड्रोन और मिसाइल हमले शामिल हैं। 

सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता ने दावा किया है कि वायु रक्षा प्रणालियों ने रास तानूरा में चार ड्रोनों को रोका और नष्ट किया है. एक ओर सऊदी अरब पर हूती हमले जारी हैं. वहीं, दूसरी ओर सऊदी की ओर से भी इसका कड़ा जवाब दिया जा रहा है. सऊदी ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमलों को नाकाम किया है। 

वहीं, मंगलवार को हूतियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद को अपना निशाना बनाया. हूती लगातार सऊदी के उन इलाकों को अपना निशाना बना रहे हैं, जो कभी देश की पहचान हुआ करते थे। 

मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने रियाद के एक टावर को निशाना बनाया. इस हमले में दो भारतीय समेत 11 लोग घायल हो गए। 

सऊदी अरब की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित एक टावर पर हूतियों ने अटैक किया. इस हमले में 11 लोग जख्मी हो गए. इनमें दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं। 

संबंधित अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. इस बीच, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से स्थानीय नियमों और कानूनों का पालन करने की अपील की है। 

बता दें कि हूती विद्रोही इससे पहले भी रियाद पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा कर चुके हैं. हूती बार-बार रियाद और सऊदी के अन्य शहरों को निशाना बनाते रहे हैं। 

More From Author

दीपों से सजे घाटों ने काशी को पहनाया रोशनी का कंठहार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले, मध्यप्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.