टेस्ट रैंकिंग में बुमराह का जलवा, शुभमन गिल से आगे निकले ऋषभ पंत, जायसवाल भी शामिल

दुबई 

आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग बुधवार को जारी की.  बल्लेबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा, भारतीय कप्तान शुभमन गिल और भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बड़ा फायदा हुआ है.आईसीसी की ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पहले, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को एक स्थान का फायदा हुआ है.वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को एक स्थान का घाटा हुआ है. हेड चौथे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक स्थान की छलांग के साथ छठे और भारतीय कप्तान शुभमन गिल तीन स्थान की छलांग के साथ सातवें स्थान पर हैं। 

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को 2 स्थान का नुकसान हुआ है. वह आठवें स्थान पर हैं. भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 5 स्थान की छलांग के साथ नौवें और अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह 2 स्थान के नुकसान के साथ दसवें स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका के रयान रिकेल्टन 10 स्थान की छलांग के साथ 16वें और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 13 स्थान की छलांग लगाते हुए 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

टॉप 10 बल्लेबाज टेस्ट रैंकिंग

    हैरी ब्रूक (इंग्लैंडः -861 रेटिंग
    जो रूट (इंग्लैंड-816) रेटिंग
    टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका) – 807 रेटिंग
    ट्रेविंस हेड (ऑस्ट्रेलिया) – 799 रेटिंग
    स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 790  रेटिंग
    ऋषभ पंत (भारत)- 744 रेटिंग
    शुभमन गिल (भारत)- 728 रेटिंग
    रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)- 716 रेटिंग
    यशस्वी जायसवाल (भारत)- 713 रेटिंग
    रहमत शाह (अफगानिस्तान) – 712 रेटिंग

टॉप- 10 गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले स्थान पर, भारत के जसप्रीत बुमराह तीन स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे, इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन दो स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को दो-दो स्थान का नुकसान हुआ है। दोनों क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। 

साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा दो स्थान की छलांग लगाते हुए छठे, साउथ अफ्रीका के सिमरोन हार्मर सातवें, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बौलेंड दो स्थान के नुकसान के साथ आठवें, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस नौवें और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दसवें स्थान पर हैं। 

टॉप 10 गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग'

    मिचेल स्टार्क- 881 रेटिंग
    जसप्रीत बुमराह- 856 रेटिंग
    ओली रॉबिन्सन- 856 रेटिंग
    मार्को यानसेन- 853 रेटिंग
    मैट हेनरी- 846- रेटिंग
    कागिसो रबाडा- 838 रेटिंग
    साइमन हार्मर -828- रेटिंग
    स्कॉट बोलैंड- 821 – रेटिंग
    पैट कमिंस-789- रेटिंग
    जोश हेजलवुड- 785- रेटिंग

More From Author

ओडिशा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, बीजापुर में किया सरेंडर

आशियाना उजड़ा तो मलबे में बिखरी जिंदगी, ऐशबाग में ईंटें बीनते और खंडहर पर खाना खाते दिखे बेघर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.