राजस्थान की 37 जिला परिषदों में उप जिला प्रमुख चुनाव आज, कहां किसका पलड़ा भारी?

जयपुर
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के चौंकाने वाले नतीजों के बाद अब उप जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी मुकाबला शुरू हो गया है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में आज यानी गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव शुरू हो गया है। सुबह 10 बजे निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे। जिला प्रमुख चुनाव में कई जगह क्रॉस वोटिंग से बहुमत का गणित बिगड़ने के बाद भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और आरएलपी की निगाहें आज के चुनाव पर टिकी हैं।

अजमेर: सुनीता लांबा को भाजपा ने बनाया उप जिला प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा ने पूर्व जल संसाधन मंत्री सांवरलाल जाट की पुत्रवधू सुनीता लांबा को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले सुनीता लांबा को जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भी पार्टी के अंदर काफी उठापटक हुई थी। हालांकि, भाजपा ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत समर्थित पूजा भंसाली को प्रत्याशी बनाया था, जो अब जिला प्रमुख निर्वाचित हो चुकी हैं।

हनुमानगढ़: रामकुमार स्वामी और रजनीश कस्वां के बीच मुकाबले के आसार
हनुमानगढ़ में उप जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की ओर से रामकुमार स्वामी का नाम तय हो गया है। वहीं, भाजपा ने रजनीश कस्वां को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने रजिया को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है। वे कुछ देर में नामांकन दाखिल करेंगी। वार्ड संख्या 16 की जिला परिषद सदस्य दशरथ कंवर को प्रस्तावक बनाया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दशरथ कंवर को 11 वोट मिले थे। क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस का एक वोट भाजपा के पक्ष में गया था।

बूंदी: उप जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी उच्चब धाकड़ ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, भाजपा ने मिंटू मेघवाल को प्रत्याशी बनाया है, जो कुछ देर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

भीलवाड़ा: भाजपा ने उप जिला प्रमुख पद के लिए अविनाश जीनगर को प्रत्याशी घोषित किया है।

बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24 जिलों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 10 जिलों में सफलता मिली। वहीं, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक जिले में जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की।

क्या आज भी देखने को मिलेगी क्रॉस वोटिंग?
जिला प्रमुख चुनाव में कहीं बहुमत होने के बावजूद पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा तो कहीं दूसरे दलों के समर्थन और क्रॉस वोटिंग ने पूरा सियासी गणित बदल दिया। बालोतरा, ब्यावर, प्रतापगढ़ और उदयपुर जैसे जिलों में बदले राजनीतिक समीकरणों के बाद उप जिला प्रमुख चुनाव भी दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक दलों के सामने अपने निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती है।

उप जिला प्रमुख चुनाव का पूरा शेड्यूल
निर्वाचन प्रक्रिया                                              समय
जिला परिषद की बैठक                                  सुबह 10 बजे
नामांकन दाखिल करने का समय                   सुबह 11 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच                                  सुबह 11:30 बजे से
नाम वापसी                                                    दोपहर 1 बजे तक
प्रत्याशियों की सूची और चुनाव चिह्न आवंटन    नाम वापसी के बाद
मतदान (जरूरत पड़ने पर)                              दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक
मतगणना और परिणाम                                  मतदान समाप्ति के तुरंत बाद

सीकर में कांग्रेस ने खेला दलित चेहरे पर दांव
सीकर में कांग्रेस ने रमेश बेरवाल को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को कांग्रेस की सुनीता गठाला 33 वोट हासिल कर जिला प्रमुख बनी थीं। अब रमेश बेरवाल को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है।

डूंगरपुर में कांग्रेस के हाथ में सियासी गणित
डूंगरपुर जिला परिषद की 37 सीटों में से भाजपा और बीएपी के पास 14-14 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के पास नौ सदस्य हैं। ऐसे में उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का रुख अहम रहेगा। बुधवार को यहां बीएपी के अनुतोष रोत जिला प्रमुख चुने गए थे।

जैसलमेर में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना
जैसलमेर जिला परिषद की 21 सीटों में से कांग्रेस के पास 20 और भाजपा के पास महज एक सीट है। ऐसे में यहां उप जिला प्रमुख के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। वहीं, झुंझुनूं में भी कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का पलड़ा भारी
राजसमंद जिला परिषद की 29 सीटों में से कांग्रेस के पास 17 और भाजपा के पास 12 सीटें हैं। वहीं, चित्तौड़गढ़ की 35 सीटों में से 28 पर कांग्रेस का कब्जा है। चित्तौड़गढ़ में उप जिला प्रमुख पद के लिए रामेश्वर धाकड़ का नाम चर्चा में है।

 

More From Author

30 नवंबर को बनेगा गजकेसरी राजयोग, सिंह-कर्क समेत 3 राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत

मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.