यूपी में 80 फीसदी घरों तक पहुंचे जनगणना फॉर्म, 40 सवालों के देने होंगे जवाब

लखनऊ
जनगणना में परिवार की जानकारी दर्ज कराने में इंटरनेट, मोबाइल या पोर्टल के इस्तेमाल में परेशानी हो रही है तो परेशानी होने की जारूरत नहीं है। प्रगणक के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज हो सकेगी। लोगों की सुविधा के लिए घर-घर गणना से जुड़े फॉर्म पहुंचाए जा रहे हैं। अब तक करीब 80 फीसदी घरों में फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। फार्म को ठीक से भरकर प्रगणक को देना होगा। पूरी जानकारी दर्ज हो जाएगी।

जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा दी गई है। इस दौरान परिवार का कोई भी सदस्य पोर्टल पर जाकर घर से जुड़ी जानकारी खुद दर्ज कर सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने पर स्व-गणना आईडी (एसई आईडी) मिलती है। इसे बाद में घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा।

हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। कुछ लोगों को पोर्टल की जानकारी नहीं है, जबकि कई मोबाइल पर सभी जानकारियां दर्ज करने में सहज नहीं हैं। ऐसे लोगों के लिए घर पर ही सुविधा दी जाएगी। उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बजाय प्रगणक के माध्यम से जानकारी दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी।

फॉर्म भरकर रख सकेंगे तैयार
लोगों की सहूलियत को देखते हुए प्रगणक पहले से ही घरों तक गणना के फॉर्म पहुंचा रहे हैं। इससे लोग अपनी जानकारी आसानी से भरकर तैयार रख सकेंगे। उसमें सभी 40 सवालों के जवाब देने के लिए कालम बने हैं। एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी दर्ज करेंगे। इस दौरान भरे हुए फॉर्म प्रगणक को दिए जा सकेंगे। यदि किसी व्यक्ति को फॉर्म भरने में परेशानी होगी तो प्रगणक मौके पर ही उसकी जानकारी दर्ज करेंगे। इसके साथ ही जिन घरों में फार्म दे दिए गए हैं, उनके घर के सामने के स्लिप भी चिपकायी जा रही है।

आधिकारिक पोर्टल census.gov.in पर 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जाति की गणना सहित जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। उत्तर प्रदेश की जनगणना संचालन निदेशक शीतल वर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में हिस्सा लें और सही जानकारी दें। जनगणना कर्मी (एन्यूमरेटर) हर घर से 40 सवालों वाली एक प्रश्नावली के जरिए व्यक्तिगत, सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक जानकारी इकट्ठा करेंगे। यह पहली बार होगा जब जनगणना कर्मी के आने से पहले ही परिवार अपनी जानकारी ऑनलाइन जमा कर पा रहे हैं। प्रश्नावली जमा करने के बाद, एक यूनीक 'सेल्फ-एन्यूमरेशन ID' (SE ID) जनरेट होगी। परिवारों को यह आईडी जनगणना कर्मी को देनी होगी, जो एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उनकी जानकारी हासिल कर लेंगे।

More From Author

Mellstroy скачать – способы оплаты, бонусы и мобильное приложение

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.