डायल-112 की तत्परता और सूझबूझ से बची 28 वर्षीय युवक की जान

संकट की घड़ी में निभाई जीवनरक्षक भूमिका
अशोकनगर के ग्राम मूढ़राकला में आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस टीम ने सुरक्षित बचाकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा संकट की घड़ी में नागरिकों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। आपात सूचना पर त्वरित पहुँच, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता के साथ पुलिस जवान जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। इसी क्रम में अशोकनगर जिले में डायल-112 की टीम ने आत्महत्या का प्रयास कर रहे 28 वर्षीय युवक को समय रहते सुरक्षित बचाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया।

घटना अशोकनगर जिले के थाना पिपरई अंतर्गत ग्राम मूढ़राकला की है। डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक कमरे का दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 में तैनात आरक्षक श्री देवेंद्र दोहरे एवं एफआरव्ही पायलट श्री अमित नरवरिया ग्राम रक्षा समिति के सदस्य श्री हनी वर्मा के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे।

मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सूझबूझ एवं तत्परता से आवश्यक प्रयास किए और युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इसके बाद उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला चिकित्सालय अशोकनगर रेफर किया गया। डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से समय रहते युवक को सहायता मिल सकी। पुलिस की इस मानवीय पहल की युवक के परिजनों एवं ग्रामवासियों ने सराहना की।

आपात परिस्थितियों में डायल-112 की त्वरित सहायता, नागरिकों के लिए बनी भरोसे का आधार
मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा प्रदेशभर में आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सक्रिय है। दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुँचाने, संकट में फँसे नागरिकों की सहायता करने, बिछड़े बच्चों एवं बुजुर्गों को परिजनों से मिलाने तथा जीवन पर संकट की परिस्थितियों में समय रहते हस्तक्षेप कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में डायल-112 के जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति में अत्यधिक मानसिक तनाव, निराशा अथवा आत्मघाती विचारों के संकेत दिखाई दें, तो उसे अकेला न छोड़ें। उससे संवेदनशीलता के साथ संवाद करें और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें।

 

More From Author

क्रिकेट के दिग्गज अनिल कुंबले पहुंचे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

Lucky Dreams Casino: Quick Mobile Sessions for Players Who Play in Bursts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.