शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल पयारी नंबर 1, जिला अनूपपुर में आयोजित हुआ ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम

अनूपपुर

      आम जन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाकर  नियमों की अनभिज्ञता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से स्कूल/कालेज के छात्र-छात्राओं के बीच यातायात पुलिस द्वारा अधिक से अधिक ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम मे आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पयारी नंबर 1, जिला अनूपपुर मे छात्र-छात्राओं के बीच ट्रेफिक अवेयरनेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें यातायात प्रभारी  ज्योति दुबे द्वारा बच्चो को ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन ,रोड मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में विस्तार से बताया गया। बच्चों ने ट्रैफिक रूल्स के विषय में विभिन्न प्रश्न पूछे  जिसका प्रति उत्तर ट्रैफिक प्रभारी द्वारा दिया गया । कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज तिवारी, थाना यातायात से आरक्षक योगेंद्र सिंह आरक्षक गणेश यादव भी कार्यक्रम उपस्थित रहे।

More From Author

नगर परिषद के विस्थापित दुकानदारों को निशुल्क दुकानें निर्माण कर दी जाए। दुकानदार यूनियन

अवध ओझा ने कहा- अरविंद केजरीवाल निश्चित तौर पर भगवान हैं, कृष्ण के अवतार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.