मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना एक वरदान है : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार सभी वर्ग के लोगों की चिंता कर उनके जीवन को संवारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर माता पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी का विवाह बिना किसी चिंता के हो। माता-पिता को पैसे के अभाव में बेटी का विवाह संपन्न कराने में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना वरदान साबित हो रही है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा मंदसौर जिले में सामूहिक कन्या विवाह योजना में धुंधडका सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों के आशीर्वाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए सभी के सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। सभी 51 जोड़ों को 5-5 हजार रुपए उपहार राशि भी दी गई। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सामुदायिक भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने एक्स-रे मशीन का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका में एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध हो जाने से अब आसपास के लोगों को एक्स-रे की सुविधा प्राप्त होगी। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आस-पास के गांव वालों को मंदसौर नहीं जाना पड़ेगा, उनको धुंधडका अस्पताल में ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी राज्य बन गया है।

 

More From Author

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर अनुभूति कार्यक्रम

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.