Tag: KKRvsSRH

  • 25 करोड़ के खिलाड़ी और रघुवंशी का ब्लंडर, क्या रन आउट की वजह से हारी कोलकाता नाइट राइडर्स

    25 करोड़ के खिलाड़ी और रघुवंशी का ब्लंडर, क्या रन आउट की वजह से हारी कोलकाता नाइट राइडर्स

     कोलकाता
    क्या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी गलती से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के ख‍िलाफ 2 मार्च को हारी? क्या उसे बिना वजह का र‍िस्क लेना भारी पड़ा, अगर वो 2 रन आउट नहीं होते तो शायद स्कोरकार्ड में र‍िजल्ट कुछ और होता… कुल म‍िलाकर वो दो ब्लंडर ही कोलकाता के लिए भारी पड़े और अंतत: उसे मैच हारना पड़ा.

    कोलकाता के 25.20 करोड़ी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन रन आउट हुए और अंगकृष रघुवंशी भी रन आउट हुए, खास बात यह रही कि एक मौके पर रघुवंशी रनआउट होते ही भी बचे थे. जब रघुवंशी बचे तो उस मौके पर कैमरन आउट होकर वापस लौटे. हालांकि इस पर खूब बवाल भी हुआ, पर न‍ियमत: कैमरन ग्रीन ही आउट थे, और इस बारे में आकाश चोपड़ा ने भी भी व‍िस्तार से समझाया.

    कैमरन ग्रीन छठे ओवर में तीसरे विकेट के रूप में 2 रन बनाकर आउट हुए, उस समय कोलकाता का स्कोर 74/3 हुआ. वहीं अंगकृष रघुवंशी जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 120/4 हो गया और यह 11वें ओवर की बात थी. कोलकाता की टीम 227 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. लेकिन वो 4 ओवर पहले ही 161 रन पर 16 ओवर्स में स‍िमट गई.
    सोच‍िए अगर कोलकाता के ये दो रन आउट नहीं होते और टीम ने पूरे ओवर खेले होते तो नतीजा उनके खाते में जा सकता था.

    तेज शुरुआत के बाद भी ढह गई KKR, रनआउट ने पलट दिया पूरा मैच
    KKR की पारी में दो अलग-अलग अंदाज साफ दिखे, लेकिन अंत में नतीजा एक ही रहा, करारी हार. अज‍िंक्य रहाणे जहां 10 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर धीमे नजर आए, वहीं फ‍िन एलन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए.

    एलन ने महज 7 गेंदों में 28 रन ठोक दिए. उनकी हर स्कोरिंग शॉट बाउंड्री थी, चाहे चौका हो या छक्का. हालांकि, पारी की 9वीं गेंद पर उनका विकेट गिर गया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और उसी आक्रामक अंदाज को जारी रखा.
    यह भी पढ़ें: KKR vs SRH मैच में अभ‍िषेक शर्मा ने बोले 'अश्लील शब्द', BCCI ने दी कड़ी सजा

    जब SRH ने अभ‍िषेक शर्मा की पार्ट-टाइम स्पिन का इस्तेमाल किया, तो रघुवंशी ने लगातार दो छक्के जड़ दिए. KKR ने महज 20 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए, जो टीम की तेज शुरुआत को दर्शाता है.

    तेज शुरुआत के बावजूद KKR की पारी का टर्निंग पॉइंट पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आया. रघुवंशी ने एक गैर-जरूरी रन के लिए कॉल किया, जिससे कैमरन रनआउट हो गए. इस समय तक टीम 74 रन बना चुकी थी, लेकिन तीन विकेट गिरने से दबाव बन गया.

    रघुवंशी ने अपनी पारी के दौरान बाउंड्री लगाना जारी रखा, लेकिन अपनी फिफ्टी के बाद वह भी रनआउट हो गए. इस बार र‍िंकू स‍िंह के साथ उनका तालमेल फ‍िट नहीं बैठा और वो रन आउट हो गए. हालांकि जिस गेंद पर रघुवंशी रन आउट हुए, वो कहीं से भी रन नहीं था क्योंकि गेंद फील्डर के हाथ में थी, खुद र‍िंंकू भी रघुवंशी से इस बात पर नाराज द‍िखे.  

    KKR की पूरी पारी में सिर्फ एक ही अहम साझेदारी हुई, वो भी 46 रन की. यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी. र‍िंकू सिंह ने 35 रन की उपयोगी पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने रिंकू का विकेट लेकर KKR की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 4 ओवर पहले ही 161 रन पर सिमट गई.

    हेड-अभिषेक की आग, क्लासेन का तूफान
    इससे पहले SRH ने 226/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच 65 रन से अपने नाम कर लिया. यह इस सीजन में SRH की पहली जीत भी रही. पारी की शुरुआत धमाकेदार रही, जब ओपनर्स ने सिर्फ 5.2 ओवर में 82 रन जोड़ दिए. दोनों बल्लेबाजों ने 21-21 गेंदों में 40-40 रन बनाकर KKR के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.अभ‍िषेक ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 253 से ज्यादा रहा.

    हालांकि, बीच में SRH की पारी थोड़ी लड़खड़ाई, जब टीम ने 6 गेंदों में 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद हेनर‍िक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 35 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेलकर स्कोर को फिर से पटरी पर ला दिया.

    आखिरी ओवर्स में नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही. फ‍िर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम बाउंड्री लगाकर स्कोर को 226 तक पहुंचाया.

  • केकेआर बनाम एसआरएच, गेंदबाजों की फॉर्म और इंजरी बनी बड़ी चिंता, प्लेइंग-11 में बदलाव के संकेत

    केकेआर बनाम एसआरएच, गेंदबाजों की फॉर्म और इंजरी बनी बड़ी चिंता, प्लेइंग-11 में बदलाव के संकेत

    कोलकाता
    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR) के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला होने जा रहा है. खासतौर पर तीन बार की आईपीएल चैम्पियन केकेआर के लिए यह मैच काफी निर्णायक है क्योंकि टीम अपने होम लेग में लय हासिल करना चाहती है.

    ईडन गार्डन्स हमेशा से केकेआर का मजबूत किला रहा है, जहां टीम ने 2008 से अब तक 95 में से 54 मैच जीते हैं. लेकिन इस सीजन की शुरुआत टीम के लिए आसान नहीं रही. पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 220 रन बनाने के बावजूद केकेआर मैच नहीं बचा सकी. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने 72 गेंदों में 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर केकेआर की गेंदबाजी की पोल खोल दी.

    टीम की सबसे बड़ी चिंता उसके स्पिनर्स का फॉर्म है. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में 48 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया, जबकि सुनील नरेन का भी असर सीमित रहा. इसके अलावा टीम के तेज गेंदबाजी विभाग को इंजरी ने प्रभावित किया है. हर्षित राणा और आकाश दीप बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना को अभी एनओसी नहीं मिला है.
       
    वहीं 25.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए कैमरन ग्रीन फिलहाल सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही उपलब्ध हैं. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स कैरेबियाई ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार कर सकती है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिछले मैच में तेज शुरुआत की, लेकिन मिडिल ओवर्स में उनकी धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है.
              
    दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदरबाद भी अपनी समस्याओं से जूझ रही है. टीम का टॉप ऑर्डर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे स्टार खिलाड़ियों से भरा है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पिछले मैच में 201 रन बनाने के बावजूद एसआरएच को हार मिली थी.

    अब दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लक्ष्य से उतरेंगी. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, उसका अंकतालिका में खाता खुल जाएगा. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की असली परीक्षा होगी.

    कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजारबानी.
    इम्पैक्ट सब: कार्तिक त्यागी.

    सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा.
    इम्पैक्ट सब: डेविड पेन.

  • कोलकाता का किला और हैदराबाद की चुनौती, कमजोर गेंदबाजी के बीच बल्लेबाजों के दम पर होगा फैसला

    कोलकाता का किला और हैदराबाद की चुनौती, कमजोर गेंदबाजी के बीच बल्लेबाजों के दम पर होगा फैसला

     कोलकाता
     अपने- अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आज आईपीएल में आपस में टकराएंगी। दोनों टीमों का लक्ष्य जीत का खाता खोलने का होगा। इन दोनों टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है।

    कोलकाता की टीम अपने स्पिनरों की फॉर्म में वापसी चाहेगी जबकि हैदराबाद को भी अपने गेंदबाजी विभाग में काफी सुधार करना होगा। केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण कुछ प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से कमजोर हुआ है। वहीं सनराइजर्स में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे तूफानी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में उसका भी बोलिंग अटैक कमजोर नजर आता है।

    होम ग्राउंड पर लय पाने का मौका
    यह मुकाबला ईडन गार्डंस के मैदान पर हो रहा है जो केकेआर का होम ग्राउंड और गढ़ रहा है। टीम ने साल 2008 से यहां खेले गए कुल 95 मैचों में से 54 मैच अप नाम किए हैं। खास बात यह है कि बंगाल में आगामी चुना के चलते ईडन पर सात दिन में तीन मैच और फिर 19 अप्रैल को एक और मैच खेला जाना है। चुनाव के चलते कोलकाता में लगभग एक महीने तक कोई मैच नहीं खेला जाएगा।

    केकेआर को इसके बाद चार मैच दूसरी टीमों के मैदान पर खेलने है। उसका ईडन पर अगला मैच 16 मई को होगा। ऐसे में टीम होम ग्राउंड पर लय हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

    पिच एवं मौसम
    ईडन गार्डस की पिच पर बड़े स्कोर बनते हैं। टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ओस का फायदा मिलता है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

    संभावित प्लेइंग XI
    कोलकाता नाइटराइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी।
    इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी

    सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान एवं विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी,हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
    इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड पेन
    लाइव टेलिकास्ट: शाम 7:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर।