Tag: Sai Sudharsan

  • भारत को बड़ा झटका, साई सुदर्शन चोट के चलते बाहर; सरफराज खान बने रिप्लेसमेंट

    भारत को बड़ा झटका, साई सुदर्शन चोट के चलते बाहर; सरफराज खान बने रिप्लेसमेंट

    नई दिल्ली
    बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन अधिकारिक तौर पर भारत-श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं और जैसा की अटकलें थीं सरफराज खान को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. सुदर्शन की फिटनेस पर सवाल थे और बीते दिनों आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि वह समय पर रिकवर नहीं हो पाएंगे. हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इस संबंध में कुछ नहीं आया था.

    गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज को पिछले महीने इंडिया A टूर के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी और उसके बाद से ही वह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं. सुदर्शन की अनुपस्थिति में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉमअप मैच में नंबर-3 पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेलकर टीम में नंबर-3 पोजिशन के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है.

    वहीं मुंबई के सरफराज खान, जो भारत के लिए अभी तक छह टेस्ट मैच खेल चुके हैं, गॉल के लिए टीम इंडिया के उड़ान भरने से पहले टीम से जुड़ जाएंगे. सरफराज को भले ही स्क्वाड में जगह मिली है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल किया जाएगा, इसकी संभावना काफी कम है. अगर मैनेजमेंट जुरेल को ड्रॉप करने का फैसला लेती है तो ऐसे में सरफराज जगह पा सकते हैं.

    बीसीसीआई ने बताया है कि सुदर्शन की रिकवरी में काफी सुधार हुआ है और उसकी मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर करीब से नज़र रख रही है. बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा,"साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज, जो बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में थे, ने दाएं पैर के अंगूठे के स्ट्रेस रिएक्शन से रिकवरी में काफी प्रोग्रेस की है और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं."

    बोर्ड ने आगे लिखा,"मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर करीब से नज़र रख रही है. मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को चुना है. वह 15 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के गॉल जाने से पहले कोलंबो में इंडियन स्क्वॉड से जुड़ेंगे."

    भारत का अपडेटेड स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

  • श्रीलंका सीरीज से पहले भारत को झटका, चोटिल साई सुदर्शन टीम से बाहर

    श्रीलंका सीरीज से पहले भारत को झटका, चोटिल साई सुदर्शन टीम से बाहर

    नई दिल्ली
     श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गई टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी साई सुदर्शन चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं. साई सुदर्शन को दाएं पैर में स्ट्रेस की समस्या थी, जिससे वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं. हालांकि, सुदर्शन तेजी से रिकवर कर रहे थे, लेकिन उनके अंगूठे का दर्द फिर से उभर आया, जिसके कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा है। सुदर्शन से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं. ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुने गए थे, लेकिन इनकी फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ था। 

    इस सावधानी के पीछे मकसद समस्या को दोबारा होने या फिर मुश्क‍िल पैदा होने के जोख‍िम को कम करना और लंबे समय तक उनकी बेहतर परफॉर्मेंस को बनाए रखना है.सुदर्शन की चोट में काफी सुधार हुआ है, मगर टेस्ट क्रिकेट में सुरक्षित वापसी के लिए यह अभी भी काफी नहीं है। 

    देवदत्त पडिक्कल टीम में मौजूद हैं और सुदर्शन की गैरमौजूदगी में उन्हें मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम के पास दूसरे बल्लेबाजी विकल्प भी हैं. टेस्ट सीरीज से पहले प्लेइंग-11 को लेकर टीम मैनेजमेंट के सामने अब एक अहम फैसला होगा। 

    अंगूठे की चोट बनी वजह
    सुदर्शन पैर के अंगूठे में हल्की चोट से जूझ रहे थे. इसी वजह से वह भारतीय टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हो पाए थे और बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे. उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही थी। 

    शुरुआत में उम्मीद थी कि सुदर्शन समय रहते पूरी तरह फिट हो जाएंगे और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन अंततः उनकी फिटनेस टेस्ट सीरीज के लिए पर्याप्त नहीं रही। 

    WTC का हिस्सा है भारत-श्रीलंका सीरीज
    भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. इसलिए दोनों टीमों के लिए सीरीज में हासिल होने वाला हर अंक महत्वपूर्ण होगा। 

    भारतीय टीम WTC के मौजूदा साइक‍िल में अपनी स्थिति को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, श्रीलंका को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने की उम्मीद है. स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की परीक्षा भी होगी। 

    तीन दिवसीय अभ्यास मैच से तैयारी
    टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है. श्रीलंका की परिस्थितियों में कौन खिलाड़ी खुद को बेहतर तरीके से ढाल पाता है, इसका अंदाजा अभ्यास मैच से लगाया जा सकता है. टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाजी की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है। 

    15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट
    भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा.इसके बाद सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भी सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 

    श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन। 

    नोट:साई सुदर्शन को इस सूची में फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रखा गया था, लेकिन अब चोट के कारण वह टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। 

    बुमराह पहले ही सीरीज से हो चुके हैं बाहर
    सुदर्शन से पहले भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह के रूप में झटका लगा था. सुदर्शन के जैसे ही बुमराह को भी फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त पर ही स्क्वॉड में शामिल किया गया था, मगर टीम के श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले बुमराह भी सीरीज से बाहर हो गए, क्योंकि वह मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए थे। 

    पैर के अंगूठे में चोट
    24 साल के सुदर्शन को पैर के अंगूठे में चोट है. हालांकि उन्होंने बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिर से बैटिंग शुरू कर दी थी और उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें CoE के मेडिकल स्टाफ से मंज़ूरी मिल जाएगी, जिसके बाद वह उस श्रीलंका में टीम के साथ जुड़ सकेंगे, मगर ऐसा नहीं हो पाया.  भारतीय टीम गॉल में सीरीज का पहला मैच खेलेगी. इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के ख‍िलाफ कोलंबो में तीन द‍िन का वार्म अप मैच खेल रही है और इसके बाद टीम गॉल के लिए रवाना होगी. 23 अगस्त से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेला जाएगा। 

    भारत के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल
    7-9 अगस्त: तीन दिवसीय अभ्यास मैच, कोलंबो
    15-19 अगस्त: पहला टेस्ट, गॉल, सुबह 10 बजे से
    23-27 अगस्त: दूसरा टेस्ट, कोलंबो, सुबह 10 बजे से

  • अंगूठे की चोट बनी वजह, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेंगे साई सुदर्शन

    अंगूठे की चोट बनी वजह, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेंगे साई सुदर्शन

    नई दिल्ली
    भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कराा झटका लगा है. बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. सुदर्शन के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी और इसी वजह से वह बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे थे.

    साई सुदर्शन का श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन था. वह चोट से उबरने के लिए लगातार रिहैब कर रहे थे और दोबारा बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर चुके थे. हालांकि, अब वह टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं. ऐसे में उन्हें दोनों मुकाबलों से बाहर कर दिया गया है.

    बल्लेबाजी संयोजन पर पड़ेगा असर
    सुदर्शन के बाहर होने से भारतीय टीम के बल्लेबाजी संयोजन में बदलाव तय है. टीम में उनकी मौजूदगी से बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकल्प मजबूत होता. अब टीम मैनेजमेंट को उपलब्ध खिलाड़ियों में से बेहतर संयोजन तैयार करना होगा.

    देवदत्त पडिक्कल टीम में मौजूद हैं और सुदर्शन की गैरमौजूदगी में उन्हें मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम के पास दूसरे बल्लेबाजी विकल्प भी हैं. टेस्ट सीरीज से पहले प्लेइंग-11 को लेकर टीम मैनेजमेंट के सामने अब एक अहम फैसला होगा.

    अंगूठे की चोट बनी वजह
    सुदर्शन पैर के अंगूठे में हल्की चोट से जूझ रहे थे. इसी वजह से वह भारतीय टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हो पाए थे और बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे. उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही थी.

    शुरुआत में उम्मीद थी कि सुदर्शन समय रहते पूरी तरह फिट हो जाएंगे और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन अंततः उनकी फिटनेस टेस्ट सीरीज के लिए पर्याप्त नहीं रही.

    WTC का हिस्सा है भारत-श्रीलंका सीरीज
    भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. इसलिए दोनों टीमों के लिए सीरीज में हासिल होने वाला हर अंक महत्वपूर्ण होगा.

    भारतीय टीम WTC के मौजूदा साइक‍िल में अपनी स्थिति को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, श्रीलंका को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने की उम्मीद है. स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की परीक्षा भी होगी.

    तीन दिवसीय अभ्यास मैच से तैयारी
    टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है. श्रीलंका की परिस्थितियों में कौन खिलाड़ी खुद को बेहतर तरीके से ढाल पाता है, इसका अंदाजा अभ्यास मैच से लगाया जा सकता है. टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाजी की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है.

    15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट
    भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा.इसके बाद सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भी सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

    श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.

    नोट:साई सुदर्शन को इस सूची में फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रखा गया था, लेकिन अब चोट के कारण वह टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

    भारत के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल
    7-9 अगस्त: तीन दिवसीय अभ्यास मैच, कोलंबो
    15-19 अगस्त: पहला टेस्ट, गॉल, सुबह 10 बजे से
    23-27 अगस्त: दूसरा टेस्ट, कोलंबो, सुबह 10 बजे से

  • टीम इंडिया में हलचल: शुभमन बाहर, चौथे नंबर पर किसे मिलेगी जगह?

    टीम इंडिया में हलचल: शुभमन बाहर, चौथे नंबर पर किसे मिलेगी जगह?

     गुवाहाटी
    साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल को नेक इंजरी हो गई थी. शुभमन भारत की पहली पारी में सिर्फ गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. वहीं दूसरी पारी में शुभमन बैटिंग नहीं कर पाए थे. शुभमन को हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था. भारतीय टीम को शुभमन की अनुपस्थिति काफी खली. भारतीय टीम 124 रनों का आसान सा टारगेट भी हासिल नहीं कर पाई और उसे 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

    कप्तान शुभमन गिल को अब अस्पताल से तो छुट्टी मिल गई है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है. सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि शुभमन को लेकर अगले 24 घंटों में फैसला लिया जाएगा, बोर्ड शुभमन के मामले में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता और डॉक्टरों की सलाह के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि शुभमन दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन अगली मेडिकल स्कैन रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी, यदि जरूरत पड़ी तो गिल को पूरा आराम और रिकवरी का समय दिया जाएगा.

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. अगर शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट से बाहर होते हैं तो ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे. कोलकाता टेस्ट मैच में शुभमन की मौजूदगी में ऋषभ पंत ने ही स्टैंडिंग कैप्टन  के रूप में दिखे थे.

    …तो इन दोनों में से एक को मिलेगा मौका!
    अगर शुभमन गिल बाहर होते हैं, तो उनकी जगह चौथे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा? ये सवाल सबके मन में है… शुभमन की जगह लेने के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल तगड़े दावेदार दिख रहे हैं. दोनों में से किसी एक को गुवाहाटी टेस्ट मैच में चौथे नंबर पर आजमाया जा सकता है. चयन समिति पर पहले से ही ये सवाल उठ रहे हैं कि वो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को तवज्जो दे रही है, लेकिन अब इसे बदला नहीं जा सकता.

    साई सुदर्शन ने 5 टेस्ट मैचों में 30.33 की औसत से 273 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे. वहीं पडिक्कल ने भी 3 पारियों में 30 के एवरेज और 1 अर्धशतक की मदद से 90 रन बनाए. साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के टेस्ट रिकॉर्ड लगभग समान हैं, इसलिए चयन का आधार दाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन हो सकता है. 

    बता दें कि कोलकात टेस्ट मैच में ऑफ-स्पिनर साइमन हार्मर ने कुल 8 विकेट लिए थे और साउथ अफ्रीकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. साई सुदर्शन दाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ 2 बार आउट हुए हैं. वो दोनों बार रोस्टन चेज का शिकार बने. वही देवदत्त पडिक्कल भी एक मौके पर राइट आर्म स्पिनर (शोएब बशीर) का शिकार बन चुके हैं. यानी यहां भी कोई बड़ा अंतर नहीं है. आंकड़े निर्णायक नहीं हैं, लेकिन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने साई सुदर्शन पर जो भरोसा दिखाया है, उसके आधार पर वह गुवाहाटी टेस्ट मैच में शुभमन गिल की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार दिखाई देते हैं.