बागपत। जैन मिलन बडौत की एक बैठक कोताना रोड़ बड़ौत स्थित नमन होटल में हुई, इसमें वर्ष 2021-22 के लिए अध्यक्ष पद का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।
इसमें आदिश जैन सबगे वालो को पुनः जैन मिलन बडौत का अध्यक्ष चुना गया। आदिश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया ओर कहा कि वह जैन मिलन बडौत की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जैन मिलन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ पालन करेंगे।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय सयुंक्त मंत्री मनोज कुमार जैन मसाले वालो ने उनका पगडी पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस मौके पर जैन मिलन बड़ौत के मंत्री पुनीत जैन, अंकित जैन कपडे वाले, सन्तोष जैन एडवोकेट, सुनील जैन सबगे वाले, डॉ अनुराग जैन मित्तल, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन ठेकेदार, नवीन जैन बब्बल, सतीश जैन कल्लू ठेकेदार आदि थे।