रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के आदेशानुसार जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर रायपुर कलेक्टर डॉक्टर एस. भारती दासन के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण से जन-जन के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोविड 19 नियमावली एवं प्रोटोकॉल का पालन व्यवहारिक रूप से करवाये जाने जन – जन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से राजधानी शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निवेश विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों एवं महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं, स्वच्छता दीदियों के निरन्तर सक्रिय सकारात्मक सहयोग से सभी 10 जोनों में जोन स्तर पर प्रमुख चौक- चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस थानों के मार्गो पर बिना मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही आज भी निरन्तर अभियानपूर्वक जारी रही।
रायपुर कलेक्टर के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डो में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से जन-जन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं इसके प्रति नागरिकों के मध्य जनजागरूकता की दृष्टि से अब घर से बिना मास्क पहनकर निकलने वाले लोगों पर 200 रूपये प्रति व्यक्ति के जुर्माने की कड़ी कार्यवाही प्रशासनिक तौर पर नगर निगम के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा मुख्य मार्गो, बाजारों सहित सार्वजनिक स्थानों पर करना निरन्तरता से जारी रखा है।
इस संबंध में जानकारी देकर नागरिकों में जागरूकता लाने सभी 10 जोनों के प्रमुख स्थानों पर जिला प्रशासन के आदेशानुसार अब 100 रूपये के स्थान पर प्रति व्यक्ति 200 रूपये का जुर्माना बिना मास्क पहनकर घर से निकलकर घूमते पाये जाने पर किये जाने की जानकारी सहित कोविड 19 के वायरस की कारगर रोकथाम के उपाय के रूप में चेतावनी दी गई है। सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा जोन कमिश्नर के नेतृत्व में इस संबंध में लोकहितकारी जनजागरूकता अभियान जोन स्तर पर सघनता से चलाया जा रहा है एवं सभी लोगों को घर से अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर ही निकलने की समझाईश पूरे राजधानी रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में दी जा रही है।
अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 1 की टीम ने जोन के तहत विभिन्न मुख्य चौक – चौराहों में मास्क नहीं पहनने वाले 45 लोगों से कुल 3800 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देकर वसूला। जोन 2 की टीम ने 88 लोगों पर 7960 रूपये का जुर्माना मास्क नहीं पहनने वालो पर किया। वहीं जोन 3 की टीम ने जोन के तहत विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थानों में अभियान चलाया, तो उस दौरान दिन भर में 87 नागरिक बिना मास्क मिलने पर कुल 6060 रूपये का जुर्माना स्थल पर उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देकर वसूल किया। इसी प्रकार आज के अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 6 की टीम ने 153 लोगों पर 10520 रूपये जुर्माना मास्क नहीं पहनने वालों पर किया। जोन 7 की टीम ने 31 लोगों पर 5400 रूपये जुर्माना मास्क नहीं पहनने वालों पर किया। जोन 8 की टीम ने 49 लोगों पर 3250 रूपये जुर्माना मास्क नहीं पहनने वालों पर किया।
जोन 9 की टीम ने 26 लोगो पर 2350 रूपये जुर्माना मास्क नहीं पहनने वालों पर किया। जबकि जोन 10 की टीम ने दिन भर अभियान चलाकर बिना मास्क लगाकर घूमते मिले कुल 28 नागरिकों से कुल 2900 रूपये का जुर्माना सम्बंधित लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए जोन स्तर पर जोन कमिश्नर की अगुवाई में वसूला । इस प्रकार आज विभिन्न जोनों की टीमों ने आज के अभियान के तहत बिना मास्क पहने घूम रहे 507 लोगों पर 42240 रूपये का जुर्माना सभी संबंधित लोगों को भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए वसूलने की कार्यवाही दिन भर संध्या तक अभियान चलाकर की।
यह प्रशासनिक अभियान राज्य शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं रायपुर जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में जोन स्तर पर कोविड 19 के संक्रमण से जन- जन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा हेतु राजधानी रायपुर शहर के सभी विभिन्न प्रमुख चौक -चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों व मार्गो में निरंतर जारी रहेगा एवं मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिये जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी चेतावनी देने के साथ जन स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता लाने के लोकहितैषी अभियान के तौर पर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से निरंतर प्रतिदिन जारी रहेगा।