वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को है। इस शुभ अवसर पर घर और मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस दिन लोग घर में तुलसी का पौधा भी लगाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। अगर आप भी तुलसी विवाह के दिन तुलसी का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि इस पौधे को घर की किस दिशा में लगाना शुभ होता है?

इस दिशा में लगाएं तुलसी
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की समस्या दूर होती है। साथ ही घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है।
    वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा घर में दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है और आर्थिक समस्या आती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान
    तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। मान्यता है कि गंदी जगह पर तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी नाराज ही सकती हैं और इससे शुभ परिणाम प्राप्त नही होंगे। इसके अलावा पौधे के पास जूठे बर्तन भूलकर भी नही रखने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
    रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते भूलकर भी नही तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि एकादशी तिथि का मां लक्ष्मी व्रत रखती हैं। ऐसे में तुलसी के पत्ते तोड़ने से उनका व्रत खंडित हो सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में विघ्न का सामना करना पड़ सकता है।
    तुलसी के पौधे को सूर्यास्त के बाद नहीं छूना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से दोष लगता है।

तुलसी जी के मंत्र

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

मां तुलसी का पूजन मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

More From Author

Border-Gavaskar Trophy में जसप्रीत बुमराह करेंगे पहले टेस्ट में कप्तानी, गौतम गंभीर ने किया कंफर्म

छत्तीसगढ़-गरियाबंद में हाथी के बच्चे ने खाया बम, कई KM तक मिले खून के धब्बे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.