एमपी उपचुनाव को लेकर कृषि मंत्री शिवराज बोले- विकास, जनकल्याण का चुनाव

भोपाल

 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की उपलब्धता के लिए निरंतर प्रयास जारी है। प्रदेश में कहीं कोई कमी नहीं है, लगातार खाद पहुंचाई जा रही है।

बुधनी मेरी आत्मा- शिवराज सिंह
सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है। विकास, जनकल्याण का चुनाव है। विकास की गंगा लगातार बही है और बह रही है। बुधनी मेरी आत्मा है, भारी बहुमत से जीतना है।

झारखंड में हार से घबराई कांग्रेस
वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यहां डबल इंजन स्थापित होगा। झारखंड में वादा खिलाफी का चुनाव है। घुसपैठियों से जनता नाराज है। सहयोगियों के साथ NDA सरकार बना रही है। संभावित हार से कांग्रेस घबरा गई है।

राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
वहीं शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर निशाना भी साधा हैं। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र फिर कास्ट है। राहुल गांधी देश को तोड़ने में लगे हैं, देश को बांटने वाले हैं। वे देश हितैषी नहीं हैं। देश को तोड़ने वाले कभी सफल नहीं होंगे।

एमपी और झारखंड में 13 नवंबर को मतदान
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर थम जाएगा। एमपी में बुधनी, विजयपुर सीट और झारखंड में पहले फेस में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में दूसरा चरण 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।

More From Author

राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में देशी-विदेशी खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

भले ही ग्रामीण इलाकों में बीमारियों की दवा उपलब्ध नहीं हो, लेकिन देसी कट्टा उपलब्ध है : भागवत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.