प्राइम वीडियो ने अनिल कपूर के जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘सूबेदार’ के फर्स्ट लुक का तोहफा

मुंबई,

 प्राइम वीडियो ने आज अनिल कपूर के जन्मदिन पर फैंस को उनकी आने वाली फिल्म 'सूबेदार' के फर्स्ट लुक का तोहफा दिया है। प्राइम वीडियो ने ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के साथ मिलकर फिल्म सूबेदार की पहली झलक पेश की है। इस फिल्म में सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी है,जो अब आम जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इसमें अनिल कपूर का दमदार रोल है और राधिका मदान उनकी बेटी बनी हैं। सूबेदार का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।

फर्स्ट लुक की शुरुआत दमदार विजुअल्स के साथ होती है, जिसमें बैकग्राउंड में बजता सूबेदार का जोश भर देने वाला थीम ट्रैक है। अनिल कपूर की दमदार मौजूदगी थ्रिलिंग लगती है, जहां वह एक सख्त और जोशीले किरदार को पूरे परफेक्शन के साथ निभाते हैं। वीडियो में बढ़ता हुआ तनाव उनकी हाई-एनर्जी और दमदार परफॉर्मेंस की झलक दिखाता है।

अनिल कपूर ने कहा,"सूबेदार मेरे लिए बेहद खास है! यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि यह हिम्मत, सम्मान, परिवार और जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की कहानी है। इस फिल्म के लिए सुरेश से बेहतर कोई निर्देशक नहीं हो सकता था, और इस कहानी में जान फूंकने के लिए विक्रम और उनकी टीम के साथ काम करना भी उतना ही खास है। अपने जन्मदिन पर सूबेदार अर्जुन मौर्या की पहली झलक दिखाना मेरे लिए उन फैंस को तोहफा है, जिन्होंने इन सालों में हमेशा मेरा साथ दिया।

ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनायी जा रही फिल्म सूबेदार , विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी निर्मित की जा रह रही है। इसकी दिलचस्प कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है।

 

More From Author

वानगर क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहनकर्ताओं पर की गयी कार्यवाही

रवि दुबे की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.