श्रेयस अय्यर ने कहा- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करना है लक्ष्य

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का लक्ष्य अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी एकदिवसीय विश्व कप 2023 की तरह शानदार बल्लेबाजी करना है। एकदिवसीय विश्व कप 2023 में अय्यर ने 11 पारियों में 530 रन बनाए थे। तब उन्होंने दो अर्धशतकों के के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार शतक भी लगाया था। घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल हुए हैं।
अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं इससे पहले खराब फॉर्म और शॉर्ट बॉल पर विकेट खोने के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। अब अपने वापसी के बाद श्रेयस आलोचकों को भड़के हैं। उन्होंने कहा, यह बहुत ही परेशान करने वाला होता है जब आपको ऐसे लोग सलाह देते हैं जिन्होंने कभी भी 150 किलोमीटर प्रति घंट तेज गेंद कभी खेली भी नहीं है। उनको अधिकार है कि वे अपनी बात को रखें पर किसी खिलाड़ी को निशाना न बनायें।

 

More From Author

बिना सोचे समझे’ धन शोधन की जांच शुरू करने के लिए ED पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया

बदायूं में एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई और टंकी से कूदकर जान देने की बात कही, अपनी बहन के देवर से शादी करना चाहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.