अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के नए अध्यक्ष बने केन मार्टिन

वाशिंगटन।

अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने शनिवार को मिनेसोटा में पार्टी के नेता केन मार्टिन को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। इसके बाद अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ते दबदबे को रोकने और डेमोक्रेटिक पार्टी में फिर से मतदाताओं का विश्वास कायम करने की जिम्मेदारी केन मार्टिन के कंधों पर आ गई है।

केन मार्टिन, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष पद पर जैमी हैरिसन की जगह लेंगे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद फिर से इस पद की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया था।

मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलावों के दिए संकेत
डेमोक्रेट पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद केन मार्टिन ने ट्रंप और सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि 'हम आ रहे हैं। यह एक नई डेमोक्रेटिक पार्टी है।' केन मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलाव करने का संकेत दिया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा करने की भी बात कही। डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव वॉशिंगटन में हुआ, जहां डेमोक्रेट नेशनल कमेटी के 400 से ज्यादा सदस्य इकट्ठा हुए।

कामकाजी वर्ग पर फोकस करने का किया वादा
केन मार्टिन ऐसे समय डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं, जब पार्टी की लोकप्रियता में लगातार कमी आ रही है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार, सिर्फ 31 फीसदी मतदाता ही डेमोक्रेट पार्टी को पसंद करते हैं, जबकि 43 प्रतिशत ने रिपब्लिकन पार्टी को अपनी पसंद बताया। अध्यक्ष पद के चुनाव में केन मार्टिन ने विस्कॉन्सिन से अध्यक्ष पद के दावेदार बेन विकलर को आसानी से हरा दिया। केन मार्टिन ने देश के कामकाजी वर्ग को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने, देशभर में डेमोक्रेटिक पार्टी के संगठन को मजबूत करने का वादा किया है। साथ ही अल्पसंख्यक समूहों के प्रति डेमोक्रेट पार्टी के समर्पण से पीछे न हटने की बात भी कही। गौरतलब है कि साल 2011 के बाद डेमोक्रेट पार्टी का नेतृत्व करने वाले केन मार्टिन पहले श्वेत नेता बन गए हैं।

More From Author

गुजरात में बस खाई में गिरने से मध्य प्रदेश के पांच तीर्थयात्रियों की मौत

महाराष्ट्र-ठाणे में 31.75 लाख रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पांच गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.