ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से ठीक पहले एक बार फिर मोहन सरकार लेगी 6000 करोड़ का कर्जा

भोपाल

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से ठीक पहले एक बार फिर 6000 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज तीन अलग-अलग हिस्सों में 20 फरवरी को लिया जाएगा। जिसकी भरपाई 12, 15 और 23 वर्षों की अवधि में की जाएगी।

इससे पहले, 1 जनवरी 2025 को सरकार ने 5,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। नए कर्ज के बाद, चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज 41,000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।बता दें कि पिछले साल 4 महीने में चार बार लगातार सरकार ने 20 हजार करोड़ का कर्ज़ लिया था। मध्य प्रदेश सरकार पर अब तक 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज़ हो चुका है।

बता दें कि प्रदेश सरकार, अभी 24 और 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी कर रही है। इस समिट के आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस समिट में देश-विदेश से निवेशक भाग लेंगे, जिनके लिए सरकार ने यात्रा, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं की योजना बनाई है। इन तैयारियों में करोड़ों रुपए खर्च होने का अनुमान है।

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय राज्यमंत्री नाईक ने की उज्जैन में सौजन्य भेंट

प्रदेश में बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन 16 फरवरी को, 17 लाख से अधिक नवसाक्षर परीक्षा में होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.