त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान जारी, 5 किलोमीटर दूर पहाड़ों से उतरकर किया मतदान

कांकेर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान जारी है. जिले के 3 विकासखंड कांकेर, चारामा और नरहरपुर में मतदान हो रहा है. कांकेर विकासखंड के नक्सल प्रभावित इरदाह मतदान केंद्र पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला. नक्सल प्रभावित जीवलामरी गांव विकास से कोसो दूर है. फिर भी यहां के ग्रामीण विकास की उम्मीद लिए 5 किलोमीटर दूर पहाड़ों से उतरकर मतदान करने इरदाह पहुंचे हैं.

मतदान केंद्र इरदाह में सुरक्षा के लिहाज से काफी संख्या में जवान तैनात हैं. मतदाताओं ने बताया कि गांव में पेयजल की काफी समस्या है. जीवलामरी पहाड़ी पर बसा गांव है. यहां से मतदान केंद्र की दूरी 5 किलोमीटर है. पहाड़ी जंगलों से उतरकर मतदान करने पहुंचे हैं.

गांव में न सड़क है न पानी, आज भी पिछड़ा है जीवलामरी
जीवलामरी के ग्रामीणों ने बताया, यहां आज तक सड़क नहीं बन पाई है. पीने को पानी नहीं है. झरिया का पानी पीने को मजबूर हैं. राशन ले जाना हो या गांव में किसी की तबियत खराब होने पर वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाता. रास्ता नहीं होने के कारण गांव आज भी पिछड़ा हुआ है.

More From Author

रात्रि में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर अपराधी कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने गिरफ्तार

SBI ने नए रिटेल और बिजनस लोन सस्ते किए, आरबीआई ने रेपो रेट में की थी हाल में कटौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.