24 घंटे में प्रदेश के नौ जिलों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज

भोपाल
तापमान के बढ़ते ही प्रदेश में ठंडक कम हो गई है और मौसम शुष्क होने के साथ दिन में चटक धूप निकल रही है। अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।हालांकि 22-23 फरवरी से फिर पारे में गिरावट आएगी, लेकिन ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। फिलहाल बादल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 22-23 फरवरी से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे पहले 18-19 फरवरी को दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी के आखिरी तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। भोपाल का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

    नर्मदापुरम, मंडला सिवनी जिले का अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार ।
    नर्मदापुरम सिवनी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस , सागर में 16 डिसे,
    भोपाल, इंदौर, खंडवा व रतलाम में पारा 15 डिसे दर्ज।
    भोपाल में न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 13.3, नर्मदापुरम में 17.3, इंदौर में 15.6, पचमढ़ी में 10.3, उज्जैन में 13.02,जबलपुर में 13.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान।
    भोपाल में 31.8, ग्वालियर में 29.6, नर्मदापुरम में 33.6, इंदौर में 30.8,उज्जैन में 31.5,  जबलपुर में 30.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान ।

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिंड की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

आज से प्रदेश में दस्तक अभियान का दूसरा चरण आज से, बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.