अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष अमेरिकी जनरल को बर्खास्त कर दिया, पेंटागन से 5400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष अमेरिकी जनरल को बर्खास्त कर दिया। ट्रंप ने घोषणा की कि वह ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष चा‌र्ल्स क्यू ब्राउन को बर्खास्त कर रहे हैं और उनकी जगह वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जॉन डैन रजिन केन को नियुक्त कर रहे हैं। केन सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने नौसेना प्रमुख और वायु सेना उप प्रमुख को बर्खास्त कर दिया। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कहा कि जनरल केन कुशल पायलट, राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ हैं। मेरे पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने आइएस के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह रिकॉर्ड समय में कुछ ही हफ्तों में किया गया था।

ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर पदोन्नति के लिए जनरल केन को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। इसके कुछ मिनट बाद ही हेगसेथ ने बयान जारी कर नौसेना प्रमुख एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को बर्खास्त करने की घोषणा की। उन्होंने वायु सेना के उप प्रमुख जनरल जेम्स स्लिफ को भी हटा दिया। उन्होंने सेना, नौसेना और वायु सेना के जज एडवोकेट जनरल को भी हटाने का फैसला लिया है।

पेंटागन पहले ही कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी के लिए तैयार है। पेंटागन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के अभियान के तहत वह 5,400 नौकरियों में कटौती करेगा। पेंटागन भर्ती पर रोक लगाएगा और आखिरकार अपने 950,000 नागरिक कार्यबल को पांच से आठ प्रतिशत तक कम कर सकता है।

अदालत ने छंटनी को लेकर दिया था ये फैसला
एक संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन के लिए 2,000 से अधिक अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी के कर्मचारियों को छुट्टी पर रखने का रास्ता साफ कर दिया है। इस बीच, एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप के उस व्यापक कार्यकारी आदेश को रोक दिया है जिसमें विविधता, समानता और समावेशन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों के लिए सरकारी समर्थन समाप्त करने की मांग की गई थी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सरकारी व्हिसलब्लोअरों की सुरक्षा करने वाली संघीय एजेंसी के प्रमुख को अस्थायी रूप से पद पर बरकरार रखा है।

More From Author

पीएम मोदी के प्रधान सचिव-2 बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.