महाकुंभ के अंतिम स्नान के साथ, योगी सरकार की एक बड़ी परीक्षा, दो करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के लिए विशेष तैयारियां

प्रयागराज
 उत्तर प्रदेश समेत देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 का समापन महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ होने वाला है। महाशिवरात्रि स्नान पर्व को लेकर बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। मंगलवार रात से ही त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का भारी जुटान दिख रहा था। बुधवार अहले सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। प्रयागराज में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए मेला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। योगी सरकार की ओर से महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। मेला में व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रयागराज से वाराणसी तक श्रद्धालुओं के उफान और आस्थ के सैलाब।

सुबह 11 बजे तक 85 लाख से अधिक ने लगाई पवित्र डुबकी
सुबह 11 बजे तक, 85 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर लिया था। वे "हर हर गंगे, बम बम भोले, और जय श्री राम" के जयकारे लगा रहे थे। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य ऊर्जा से भर गया था।

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक करते दिखे। इससे उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में चल रहे आखिरी स्नान पर्व की स्थिति को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किया।

सुबह 8 बजे तक 60 लाख से अधिक स्नान
महाकुंभ मेला के आखिरी दिन सुबह 8 बजे तक 60 लाख 14 हजार लोगों ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। लोगों का प्रयागराज पहुंचना लगातार जारी है। सरकार और प्रशासन की ओर से आंकड़ा दो करोड़ पार करने की उम्मीद है। 11 जनवरी को महाकुंभ मेला की शुरुआत के बाद से 25 फरवरी तक 64 करोड़ करोड़ 77 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। महाशिवरात्रि स्नान पर्व की शुरुआत के साथ ही आंकड़ा 65 करोड़ पार कर गया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार
काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते बैरिकेड्स से घिरे हैं।
इन रास्तों पर हजारों श्रद्धालु कतारों में खड़े हैं और मंदिर में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं।
सभी 7 अखाड़ों के अपने मठों में 11 बजे तक लौटने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान शिव और देवी शक्ति से सभी के लिए आशीर्वाद की कामना की। राहुल गांधी ने X पर अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए लिखा, "महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई। शिव शक्ति का आशीर्वाद आप सभी पर सदा बना रहे। हर हर महादेव।" खड़गे ने भी X पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, और आपके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति का वास हो। यही मेरी प्रार्थना है।" इसी बीच, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने महाकुंभ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लगभग आधे भारत की आबादी ने इस आयोजन में भाग लिया। इससे दुनिया के सामने भारत की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति की झलक दिखाई दी। महाकुंभ में लोगों की भागीदारी भारत की आध्यात्मिकता का प्रमाण है। यह आयोजन देश की एकता और विविधता को भी दर्शाता है। महाकुंभ जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस पर्व के माध्यम से लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ने का अवसर मिलता है। स्वामी जी ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन इसी प्रकार सफल रहेंगे। इससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रचार-प्रसार होता रहेगा।

More From Author

रायपुर में तीन, बिलासपुर में दो और नया रायपुर में बनेगा एक छात्रावास

चैंपियंस ट्रॉफी में ड्यूटी नहीं करना चाहते पाकिस्तानी पुलिसकर्मी, 100 सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.