कांग्रेस के शासनकाल में किसान खेती के प्रति उदासीन हो गया था, अब उन्नत खेती कर रहा : दर्शन सिंह चौधरी

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए समर्थन मूल्य पर 2600 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है। इसको लेकर 2 मार्च को मध्यप्रदेश के लाखों किसानों की तरफ से भाजपा किसान मोर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मुख्यमंत्री निवास में अभिनंदन किया जाएगा। कांग्रेस किसानों की लाश पर रोटी सेंकने का कार्य करती है, भाजपा किसानों को खुशहाल बना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेती में क्रांतिकारी परिवर्तन किया हैं। कांग्रेस के शासनकाल में किसान खेती के प्रति उदासीन हो गया था। प्रधानमंत्री जी कि किसान हितैषी नीतियों के चलते अब किसान उन्नत खेती कर रहे हैं। युवाओं में खेती के प्रति रूझान बढ़ा है। आईआईटी पास युवा भी अब खेती कर रहे हैं।

दो हजार प्रति हेक्टेयर बोनस किसानों को आर्थिक सशक्त बनाएगा
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) माध्यम के जरिए किसानों के खाते में राशि भेजकर योजना को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। इस योजना का मध्यप्रदेश के 82 लाख किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के गेहूं के किसानों को नुकसान होने की स्थिति में दो हजार रूपए प्रति हेक्टेयर बोनस देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों को लेकर लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है। मध्यप्रदेश भाजपा सरकार का यह निर्णय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेगा।

श्रद्धेय अटल जी ने किसानों को केसीसी का तोहफा देकर उनका जीवन संवारने का कार्य किया
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्व. जवाहरलाल नेहरू के समय से किसानों की लाशों पर रोटियां सेकने का कार्य कर रही है। कांग्रेस आज भी यही कार्य कर रही है, उन्हें किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय अच्छे नहीं लगते। कांग्रेस वर्षों तक देश और मध्यप्रदेश में सत्ता में रही, लेकिन किसानों के हितों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना लागू करके किसानों को बहुत कम ब्याज दर पर खेती के लिए ऋण दिलाने का कार्य किया। श्रद्धेय अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना लागू करके देश के गांवों में रहने वाले करोड़ों किसानों को सड़क मार्ग से जोड़ा। इसका फायदा यह हुआ कि किसान आसानी से अपना उपज बाजार तक पहुंचाने लगा और उसे उपज का अच्छा दाम मिलने लगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों का जीवन संवारने का कार्य कर रही है।

भाजपा सरकार ने किसानों को असली आजादी देने का कार्य किया है
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने का कार्य किया है। हाल ही में प्रस्तुत केंद्रीय बजट में मध्यप्रदेश को एक लाख 11 हजार 661 करोड़ मिलने जा रहा है। इसके साथ ही 45 हजार करोड़ रूपए केंद्रीय योजनाओं के लिए मिलेंगे, इससे मध्यप्रदेश के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्तियों के जीवन में खुशहाली आएगी। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को खाद, बिजली में भारी सब्सिडी दे रही है। फसल बीमा योजना में भी किसानों को बहुत कम प्रीमियम पर बीमा का लाभ दिया जा रहा है। सब्सिडी मिलने से किसानों का आत्मबल जागा है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने किसानों को भारी सब्सिडी देकर किसानों को असली आजादी देने का कार्य किया है। भाजपा खेती को लाभ का धंधा बनाने का कार्य  कर रही है। इसीलिए 2 मार्च को दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश के किसानों की तरफ से भाजपा किसान मोर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन करने जा रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  मिलन भार्गव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष   राजेन्द्र सिंह राजपूत,   भगवान सिंह मीणा, महामंत्री  दिलीप पटौदिया,   पुरूषोत्तम शर्मा, मोर्चा के कार्यालय मंत्री  प्रयाग रघुवंशी उपस्थित रहे।

More From Author

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के हैं बेताज बादशाह विराट कोहली ट्रिपल सेंचुरी से एक कदम दूर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष: दक्षिण से दो महिला नेताओं के नाम भी रेस में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.