ईजी,कमलेश तेकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बनें प्रदेश अध्यक्ष

मण्डला
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद में इंजी. कमलेश तेकाम की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने की है। बता दें कि श्री तेकाम वर्तमान में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी मंडला के जिला अध्यक्ष के पद में विराजमान हैं इसी के साथ वे जिला पंचायत मंडला में उपाध्यक्ष के पद में भी कार्यरत हैं। इनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि  नेतृत्व क्षमता और समर्पण से पार्टी को नई ऊंचाईयां मिलेगी। आपके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिये युवा नेतृत्व के हाथों में कमान सौंपी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री तेकाम बिछिया विधानसभा से दो बार विधानसभा का चुनावी लड़ चुकें हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जवाबदारी युवा नेतृत्व कमलेश तेकाम को सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मध्यप्रदेश में गोंगपा के पक्ष में करने के उद्देश्य से दिया है। अध्यक्ष नियुक्त होने पर समस्त गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की है। नियुक्ति संबंधी सवाल के जबाव में श्री तेकाम ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और वे इस विश्वास को कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की छोटी मोटी समस्याओं को भी अब पूरी ताकत के साथ हल किया जाएगा।

More From Author

जिलों में अधिकारी नहीं उठा रहे विधायकों के फोन, शासन ने दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

कोतवाली पुलिस द्वारा सेल्समेन का गुम हुआ मोबाईल ढूंढ़कर दिलाया वापस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.