सुनीता विलियम्स बिगड़ती सेहत के बावजूद अंतरिक्ष में रच रहीं इतिहास, बनाए दो अनोखे रिकॉर्ड

नई दिल्ली
भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की तारीख लगातार नजदीक आ रही है। 10 दिन बाद सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ स्पेसएक्स के यान ड्रैगन पर सवार होकर लौटेंगी। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनके बारे में मीडिया से बात की। कहा कि एलन मस्क को मैंने कह दिया है और जल्द ही वो वापस आएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में दोनों यात्री पिछले 8 महीनें से फंसे हुए हैं। अच्छी बात यह है कि सुनीता पूरी तरह से सुरक्षित हैं और नासा उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट देती रहती है। पिछले दिनों उनकी तस्वीरों ने लोगों को हैरान और परेशान भी किया, तस्वीरों में वो काफी पतली नजर आईं थी। बिगड़ती सेहत के बावजूद इन आठ महीनों में सुनीता विलियम्स ने दो अनोखे रिकॉर्ड बनाए।

नासा के दो अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद आखिरकार धरती पर लौटने वाले हैं। बुच विल्मोर और भारतीय मूल की विलियम्स को अगले सप्ताह तक उनकी जगह अन्य अंतरिक्ष यात्री के आने तथा उसके अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने तक इंतजार करना होगा। उसके बाद ही वे इस महीने के अंत में अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकल सकेंगे। वे अपने ‘स्पेसएक्स राइड होम’ में दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शामिल होंगे।

सुनीता विलियम्स ने बनाए रिकॉर्ड
सुनीता विलियम्स ने इन आठ महीनों में एक नहीं दो कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वह अब अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक लगातार रहने वाली पहली महिला बन गई हैं। वह पिछले नौ महीने से भी ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में हैं। यह कोई पहला रिकॉर्ड नहीं है जो उन्होंने बनाया है। इसके अलावा सुनीता विलियम्स सबसे अधिक स्पेसवॉक करने वाली पहली महिला भी बन गई हैं।

सुनीता विलियम्स की यह तीसरी अतंरिक्ष यात्रा है। तीनों यात्राओं को मिलाकर अब तक नौ बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 62 घंटे 6 मिनट स्पेसवॉक में बिताए हैं। 2006-07 में अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सुनीता ने कुल 29 घंटे 17 मिनट तक स्पेसवॉक किया था। यह किसी भी महिला द्वारा किया गया सबसे लंबा स्पेसवॉक था। इससे पहले यह रिकॉर्ड कैथरीन थार्नटन के नाम था, जिन्होंने 21 घंटे से ज्यादा समय तक स्पेसवॉक किया था। अब तक, सुनीता अपनी तीन अंतरिक्ष यात्राओं के दौरान कुल नौ बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं। इन सभी स्पेसवॉक का कुल समय 62 घंटे 6 मिनट तक पहुंच चुका है।

ट्रंप ने मस्क को दी जिम्मेदारी
ट्रंप ने हाल ही में एक बयान में सुनीता विलियम्स के घने बालों की सराहना की और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को संदेश दिया कि उन्हें जल्द धरती पर वापस लाया जाएगा। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाइडन ने उन्हें वहीं फंसा छोड़ दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे दो अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। मैंने एलन (मस्क) से कहा, 'मेरा एक काम करो। क्या तुम उन्हें बाहर निकाल कर ला सकते हो?' उन्होंने कहा ‘हां’। वह वहां जाने की तैयारी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि दो सप्ताह में।’’

More From Author

कोचिंग सेंटर्स को कानूनी दायरे में लाने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

इस्राइल और हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर जल्द बाद शुरू होने की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.