वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे

वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय बेहद फलदायी साबित होते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु टिप्स को फॉलो करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कारोबार में बेहद लाभ देखने को मिलता है। कई लोग अपने ऑफिस डेस्क पर कई तरह के पौधे रख लेते हैं, जिससे उन्हें लाभ की जगह नुकसान का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की सख्त मनाही है। ऐसा करने से व्यक्ति का प्रमोशन रुक सकता है। साथ ही जॉब में कई तरह की समस्या आ सकती है। ऐसे में आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि ऑफिस डेस्क पर किन पौधों को रखने से बचना चाहिए?

काम में आ सकती है समस्या
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। इस पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। इस पौधे को लगाने के लिए नियम का पालन का पालन करना अधिक जरूरी होता है। साथ ही इस पौधे के पास साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि डेस्क पर खाने-पीने की चीजें भी रखी जाती हैं। जो जूठी भी होती हैं। इसलिए ऑफिस डेस्क पर तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे आपको ऑफिस में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

काम में आ सकती है रुकावट
बांस के पौधे को सनातन धर्म में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कई लोग ऑफिस डेस्क पर बांस का पौधा रखना बेहद पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें, ऑफिस डेस्क पर इस पौधे को रखने से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। साथ ही काम में रुकावट सकती है। इसी वजह से बांस के पौधे को डेस्क पर रखने से बचना चाहिए।

प्रमोशन में आ सकती है समस्या
एलोवेरा का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसे ऑफिस डेस्क पर रखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को ऑफिस डेस्क पर रखने से वातावरण प्रभावित होता है और प्रमोशन में दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि इस पौधे में कांटे होते हैं।

काम पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव
इसके अलावा ऑफिस डेस्क पर कैक्टस का पौधा रखने से बचना चाहिए। इस पौधे की पत्तियां कंटीली होती हैं। ऐसे में इस पौधे को डेस्क पर रखने से काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

More From Author

नाविक परिवार ने महाकुंभ के दौरान30 करोड़ रुपये कमाए, अब नाविक को आयकर विभाग से टैक्स मिला नोटिस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क दुर्घटना पर किया दु:ख व्यक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.