इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल आज, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

रायपुर

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का सफर अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दिग्गजों की इस लीग का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार, 16 मार्च को सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स और ब्रायन लारा की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अब फाइनल में भी रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

1983 के बाद पहली बार फाइनल में भारत बनाम वेस्टइंडीज
इस महामुकाबले की सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत और वेस्टइंडीज किसी भी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में 1983 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे। आखिरी बार दोनों टीमें 1983 विश्व कप फाइनल में भिड़ी थीं, जहां भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार विश्व कप जीता था। अब 42 साल बाद, एक बार फिर क्रिकेट के दो दिग्गज देश फाइनल में आमने-सामने होंगे।

सचिन की टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार
इंडिया मास्टर्स ने IML 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ 4 रन से रोमांचक जीत के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की।

टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ चौथे मैच में हार से टीम की लय थोड़ी प्रभावित हुई। इसके बावजूद इंडिया मास्टर्स ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 रन से हराकर लीग चरण में दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके बाद, सचिन तेंदुलकर की टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 94 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर किया फाइनल में प्रवेश
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने भी शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स को हराकर जबरदस्त आगाज किया। हालांकि, इसके बाद टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स के खिलाफ हार के बावजूद, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 29 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसके बाद, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका मास्टर्स को 6 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अब फाइनल में लारा की टीम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

More From Author

शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर दोनों बेटों के रिसेप्शन की तैयारियां कर रहे

ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता कौर 21 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.