युवती के रिश्ते के भाई ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए, अब शादी से मुकरा

भोपाल
 कोई अनजान व्यक्ति हैवान बने तो कहते हैं दुनिया बड़ी खराब है, लेकिन अगर कोई अपना ही दरिंदगी पर उतर आए तो क्या कहा जाए? जी हां, अगर वह रिश्ते का भाई हो तो रिश्तों का तार-तार होने से कौन रोक पाएगा। एक ऐसी ही वारदात राजधानी भोपाल में सामने आई है। यहां पर अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवती से गलत काम किया गया है। प्राइवेट नौकरी करने वाली इस युवती से गलत काम का कांड उसके रिश्ते के भाई ने ही किया है।

रिश्ते के भाई ने युवती को एक दिन अकेले मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे घुमाने के बहाने होटल के एक रूम में ले गया। वहां पर उसके साथ जबरदस्ती कर डाली। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लड़की को जल्द शादी करने का झांसा दे दिया। इसके बाद करीब दो साल तक दोनों कई बार शारीरिक संबंध बनाते रहे। अब जबकि युवक का मन भर गया तो वह युवती से दूरी बनाने लगा। युवक ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया।

प्राइवेट नौकरी में है दोनों

इसके बाद पीड़िता ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अशोका गार्डन थाने के प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की उम्र 24 साल है। वह प्राइवेट जॉब करती है। आरोपी का नाम सुभाष चंद्र मेहर है और वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपी युवक-युवती का रिश्ते का भाई है।

शादी में हुई दोनों की मुलाकात

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात दो साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। पहले फोन में बातचीत शुरू हुई और बाद में दोस्ती हो गई। बाद में मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपी युवक ने लड़की को घुमाने के बहाने बुलाया। और घटना को अंजाम दिया।

आरोपी को उठाने मुंबई जा सकती है पुलिस

आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई जाने की तैयारी कर रही है। वहां जाकर युवक की गिरफ्तारी की जा सकती है।

More From Author

सांसद लालवानी ने गौतमपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज देने का मसला भी लोकसभा में उठाया

सौरव गांगुली ने कहा- पिछले चार-पांच सालों से रोहित शर्मा का टेस्ट फॉर्म उन्हें हैरान कर रहा है, टीम इंडिया को जरूरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.