मध्‍य प्रदेश में बजट सत्र के बाद स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में होंगे तबादले, कई जिलों में कलेक्टर भी बदलेंगे

भोपाल
विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को समाप्त होने के बाद फिर तबादले होंगे। कुछ कलेक्टर बदले जाएंगे तो मंत्रालय स्तर पर भी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन होगा। विभागीय स्तर पर भी तबादले के प्रस्ताव तैयार हैं। स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में तबादले प्रस्तावित हैं। प्रदेश में वर्ष 2022 से सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रशासनिक आवश्यकता और विशेष परिस्थिति में मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से तबादले के प्रविधान हैं। लेकिन इसमें होने वाले विलंब और लंबी प्रक्रिया को देखते हुए मंत्रियों को ये अधिकार दिए गए हैं कि वे प्रशासनिक आवश्यकता के साथ गंभीर बीमारी आदि की स्थिति में सीमित तबादले कर सकते हैं। विधानसभा सत्र और बजट की तैयारी के कारण ये तबादले भी नहीं हो पाए। विभागों में इसके प्रस्ताव तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद तबादलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक आधार पर कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय के स्तर पर तैयारी है। मंत्रालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया जा सकता है।

 

More From Author

मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने को भी है जसप्रीत बुमराह के ना होने का गम, कब तक होगी वापसी?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने गुरु के घर पहुँच कर लिया आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.