सिंगरौली पुलिस का बड़ा एक्शन– 258 बदमाशो पर हुई कड़ी कार्रवाई, वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सिंगरौली
सिंगरौली जिले में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में संगठित और सख्त कार्रवाई की गई। जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 300 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर नाइट कॉम्बिंग गश्त का संचालन किया गया।

नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण
27 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, जो वर्षों से फरार थे।
95 अन्य वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
68 निगरानी बदमाशों एवं 68 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई
1 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब जब्त की गई।
रात में बेवजह घूम रहे संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई।
बैंकों और एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया।   

कॉम्बिंग गश्त की तैयारी:
इस कॉम्बिंग गश्त की योजना कई दिनों से तैयार की जा रही थी। जिले के थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन के बल के साथ तालमेल बनाकर तकनीकी शाखा की मदद से कट-ऑफ पार्टियां लगाई गईं। रातभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर गश्त कर अपराधियों की धरपकड़ की।

गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटी
थाना बैढ़न द्वारा गिरफ्तार- 1. प्रहलाद सिंह पिता खादी सिंह मुण्डा 21 साल से फरार, 2.यामसुन्दर शाहू पिता जयलाल शाहू 22 साल से, बाबूलाल कहार पिता लालपति कहार 9 साल से, केदारनाथ विश्वकर्मा पिता दादू विश्वकर्मा 22 साल से, राजू उर्फ वृंदावन बसोर पिता रामकृपाल बसोर 6 साल से। चौकी खुटार द्वारा गिरफ्तार 1.लालिता प्रसाद शाहू (पिता रामलल्लू शाहू) 12 साल से, 2. ज्ञानेन्द्र सिंह (पिता रामेश्वर सिंह) 14 साल से।

थाना विंध्यनगर द्वारा गिरफ्तार – 1. विनोद कुमार त्रिपाठी (पिता कैलाश त्रिपाठी) 13 साल से, चौकी खुटार द्वारा गिरफ्तार* 1. राजा बंसल (पिता रामदरश वर्मा) 9 साल से।

थाना नावानगर द्वारा गिरफ्तार- 1. सुनली कुमार खैरवार पिता शिवमंगल खैरवार 7 साल से, 2. रामविशाले बैगा पिता रामखेलावन बैगा 10 साल से,

थाना मोरवा द्वारा गिरफ्तार- 1.ललन तिवारी पिता सुखदेव तिवारी 23 साल से, 2. खजांची कोल पिता रामदयाल कोल 6 साल से, 3.सत्यनारायण पाठक पिता सुरेशदीन पाठक 21 साल से,

थाना बरगवां द्वारा गिरफ्तार – 1. प्रमोद कुमार साकेत पिता बलिराम साकेत 11 साल से, और हीरा लाल सिंह(पिता सुरेश सिंह गोंड 2 साल से फरार थे।

थाना माड़ा द्वारा गिरफ्तार 1. रामनरेश (पिता रामकिशन पनिका) 8 साल से, चौकी बंधौरा द्वारा गिरफ्तार 1. रामदरश वर्मा (पिता मोहन शर्मा) 6 साल से फरार थे।

थाना सरई द्वारा गिरफ्तार 1. राजेश बसोर पिता हीरालाल बसोर 10 साल से,  रविनाथ उर्फ रघुनाथ (पिता रामसिंह गोड) 12 साल से, चौकी निवास – 1. रामप्रकाश बंसल (पिता बबुआ बंसल) 4 साल से, चौकी बरका – संतोष कुमार पिता छोटेलाल 1 साल से, 2. सुरेश सिंह पिता चंन्द्रवली सिंह गोंड 9 साल से, 3. राजेन्द्र सिंह पिता चंन्द्रवली सिंह 9 साल से

थाना चितरंगी द्वारा गिरफ्तार 1. प्रदीप धर द्विवेदी पिता अमरनाथ द्विवेदी 2 साल से, और इन्द्रभान सिंह (पिता रामचरण सिंह) 1 साल से फरार थे।

इस कॉम्बिंग ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता 10 से 25 सालों से फरार पुराने और कुख्यात स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी रही। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देश पर विशेष टीमों ने तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और गुप्त सूचना प्रणाली की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों की रणनीतिक कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि सिंगरौली पुलिस के शिकंजे से अब कोई अपराधी नहीं बच सकता!

कॉम्बिंग गश्त के दौरान अनुविभागि अधिकारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्रो के थानाो का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर द्वारा थाना विंध्यनगर व थाना बैढ़न का औचक निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार एस.डी.ओ.पी. देवसर द्वारा थाना सरई का औचक निरीक्षण किया गया। एस.डी.ओ.पी. मोरवा द्वारा थाना मोरवा का औचक निरीक्षण किया गया।

विशेष कार्रवाई और सुरक्षा उपाय
प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच।
बिना कारण देर रात घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी।
यात्रियों और परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता।
बैंकों और एटीएम पर सुरक्षा बलों द्वारा औचक निरीक्षण।

सिंगरौली पुलिस का यह अभियान अपराधियों में भय पैदा करने के साथ ही आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। भविष्य में भी कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार की औचक कॉम्बिंग गश्त जारी रहेगी।

 

More From Author

केंद्र सरकार ने बताया- सरकारी बैंकों से डिविडेंड में वित्त वर्ष 24 में हुई 33 प्रतिशत की वृद्धि

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.